SPA center police raid in kaithal police
Haryana News Today in SPA Center: हरियाणा के कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड की गई। अंबाला रोड़ पर स्थित स्पा सेंटरों में सैक्स रैकेट का धंधा पिछले काफी समय से चल रहा था। पुलिस रेड के दौरान स्पा सेंटर से 6 महिलाएं काबू की गई हैं। जिनमें से एक महिला बच्चे के साथ स्पा सेंटर में आई हुई थी। सभी महिलाएं स्पा सेंटर के अंदर बनाए गए अलग अलग कैबिनों में संदिग्ध अवस्था में पाई गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर कैथल पर पुलिस रेड

कैथल पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाला रोड़ पर स्थित हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर में लड़कियां और महिलाओं से स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करवाए जा रहा हैं। इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा पिछले काफी दिनों से चल रहा है और गलत काम करवाने के लिए इसमें अलग अलग कैबिन बनाकर उनके अंदर बैड लगाए गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने डीएसपी वीरभान के नेतृृत्व में टीम का गठन किया और स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। पुलिस रेड के दौरान 6 महिलाओं को काबू किया गया है। पुलिस इन महिलाओं को पकडक़र पुलिस थाने ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। ( Kaithal Breaking News Today )
पुलिस रेड के दौरान मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर में देह व्यापार करने की सूचना मिली थी। इस स्पा सेंटर में मोंटी नाम का एक युवक बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे गलत काम करवा रहा था। पुलिस रेड के दौरान स्पा सेंटर से 6 महिलाएं मिली हैं। जिनको पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ अनैतिक कार्य करवाने का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है कि इस गलत कार्य में मोंटी के साथ कौन कौन शामिल हैं।










