---Advertisement---

Missing: नारनौंद से फोन बंद कर युवती लापता, पिता गए थे काम से बाहर

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Madha village Girl Missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हांसी जिले के नारनौंद के नजदीकी गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता ( Missing ) हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।


माढ़ा गांव से युवती लापता


हांसी जिले के गांव माढ़ा निवासी एक व्यक्ति ने नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी और वो काम से बाहर चला गया। जब वो काम करके घर पर लौटा तो उसकी बेटी गायब मिली। उसने अपने आसपास उसकी काफी तलाश की, परंतु गांव में नहीं मिली तो उन्होंने अपनी तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर तलाश की। परंतु उसका कहीं से भी कोई अता पता नहीं चला। ( Hansi News Today )

पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि उसने जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। नारनौंद थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। ( Narnaund News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer