Hisar Barwala News in Hindi girl missing case
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरवाला से युवती लापता मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को दबोचा
Barwala News: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के नजदीकी गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने करीब 6 महीने बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
पीड़िता (निवासी वार्ड नं. 12, गारण ढाणी, बरवाला) की शिकायत के अनुसार, आरोपी रोहित उसके साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। दिनांक 23 मार्च 2026 को आरोपी ने पीड़िता को जरूरी दस्तावेजों के साथ नेशनल कॉलेज बरवाला के पास बुलाया और वहां से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर हांसी ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था।
पीड़िता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उप-निरीक्षक दर्शना के सुपुर्द की गई थी। उप-निरीक्षक दर्शना ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बरवाला थाना प्रभारी ने बताया कि थाना बरवाला की महिला उप-निरीक्षक (L/SI) दर्शना की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी रोहित पुत्र धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।














