---Advertisement---

Meham News: महम में चोरों ने लगाई सेंध, अलग-अलग गांव से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Meham News: महम में चोरों ने लगाई सेंध, अलग-अलग गांव से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
---Advertisement---

Rohtak Meham News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Meham News: महम में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहा है। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर महम थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लख रुपए की जरूरत और नगदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरी की घटना गांव किशनगढ़ और सीसर खास की है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महम चौबीसी के गांव किशनगढ़ निवासी निर्मला पत्नी पवन ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे घर को ताला लगाकर बाजार गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटी तो घर के ताले टूटे मिले।अंदर जाकर देखा तो 8000 रुपए नकद, सोने का लॉकेट, सोने की पतरी, झुमकी, पायजेब, माला सहित अन्य सामान गायब था।

वहीं रोहतक जिले के गांव सीसर खास निवासी रामरति पत्नी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से करीब 30 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer