---Advertisement---

Rohtak News: तमन्ना हत्याकांड का खुलासा; जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के पास एक कार में मिला था शव

Follow Us
Rohtak News: तमन्ना हत्याकांड का खुलासा; जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के पास एक कार में मिला था शव
---Advertisement---

Rohtak News: Tamanna murder case update 

Rohtak News: रोहतक पुलिस ने तमन्ना हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के पति को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। 13 अगस्त को तमन्ना का शव जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार में मिला था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माजरा फरमाना गांव में हुई थी तमन्ना की शादी

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 13 अगस्त को विकास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परनाला बहादुरगढ़ निवासी विकास ने अपनी बेटी तमन्ना की शादी वर्ष 2021 में हरविन्द्र पुत्र हरिकिशन निवासी माजरा फरमाना सोनीपत के साथ की थी। पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

पोलंगी गांव में जम्मू-कटरा एक्सप्रैस-वे के पास कार में शव

13 अगस्त को तमन्ना के परिजनों को सूचना मिली कि हरविन्द्र ने उसकी हत्या कर दी है और शव पोलंगी गांव के खेतों में जम्मू-कटरा एक्सप्रैस-वे के पास एक कार में शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सोनीपत जिले के गांव माजरा फरमाना निवासी हरविन्द्र गिरफ्तार

मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेश द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी तमन्ना की हत्या करने के आरोपी पति सोनीपत जिले के गांव माजरा फरमाना निवासी हरविन्द्र पुत्र हरिकिशन को गिरफ्तार कर लिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer