Haryana crime update Uklana News in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Uklana News: उकलाना पुलिस ने गांव मुगलपुरा में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से तैयार की जा रही हथकढ़ी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत उकलाना थाना में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना उकलाना पुलिस की टीम HC जितेंद्र सिंह नं. 945/हिसार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम जब रेलवे पुल, नजदीक फाटक के पास पहुंची तो मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुगलपुरा गांव में एक व्यक्ति अपने घर में तरीके से शराब निकाल रहा है। बताया गया कि आरोपी घर में शराब निकाल कर इसे बेचने का कारोबार करता है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मुगलपुरा स्थित आरोपी के मकान पर पहुंचकर उसको काबू किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घर पर निकाली गई शराब की 25 बोतलें बरामद की हैंं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गांव मुगलपुरा निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में धारा 61-1(a)-4-2020 Excise Act के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।















