Verification: eefe237ed2c24d7f

Morning News: ताजा खबरें, मौसम पूर्वानुमान, चैनत पानी विवाद अपडेट, भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग बहा

0 minutes, 14 seconds Read

Morning News Today in Hindi, top 10 headlines

Morning News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम बाबैन का गुंबद गिरने का निरीक्षण किया और महंत त्रिकाल गिरी, स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने संत नटराज गिरी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

चैनत पानी विवाद अपडेट

Hansi Breaking News Today : चानौत पानी विवाद  

मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के बाद धरना स्थल पहुंची 11 सदस्यीय कमेटी।

गांव के आगे रखी अपनी बात.

धरने पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह फैसला नहीं मंजूर।

गांव के लोगों का कहना कि T से ही पानी लेंगे।

धरना स्थल पर कमेटी सदस्यों ने पहुंच कर वार्ता को बताया विफल।

कल सुबह गांव की दोबारा पंचायत में लिया जाएगा आगे का फैसला।

मुख्यमंत्री ने मंत्री व अधिकारियों की मौजूदगी में कहा था कि T से पानी संभव नही।

सरकार अलग लाइन डालकर पानी देने को तैयार।

 

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

भिवानी:-हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन की पत्रकार वार्ता

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को लेकर रोल नंबर किए जारी, बोर्ड वैबसाईट पर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते है परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में : चेयरमैन शंकर लाल धूपड़

नकल-विहीन और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड मुस्तैद : बोर्ड चेयरमेन

4 व 5 जुलाई को प्रदेश भर में 383 परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख 33 हजार 294 परीक्षार्थी देंगे एचटेट परीक्षा : चेयरमैन

इस वर्ष पुरूषों की तुलना में महिलाएं अढ़ाई गुणा अधिक संख्या में देंगी एचटेट की परीक्षा : बोर्ड चेयरमैन

 

जयपुर: जगतपुरा महल रोड पर युवती के झूलसने से जुड़ी खबर

पूरे मामले की ख़ुद मॉनिटरिंग कर रहे जयपुर पुलिस कमिश्नर एक्शन, विस्तृत जांच और पीड़िता की मदद जयपुर पुलिस की तीन स्तरीय पहल, ADCP (ईस्ट) ट्रैफिक कल मिलेंगे परिजनों से, पूरे मामले में कांस्टेबल नरेंद्र को किया गया लाइन हाजिर, मामले की विस्तृत जांच जारी, हर पहलू की हो रही पड़ताल, पीड़िता को हरसंभव सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही जयपुर पुलिस, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर किया जा रहा मंथन, वीआईपी मूवमेंट के दौरान हुई थी फ़ूड कार्ड संचालिका के साथ गर्म पानी से झूलसने की घटना

 

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन हुआ है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव के खिलाफ बीएनएस की धारा 306, 316 (5) और 317 (4), 61 और 3(5) में एफआईआर दर्ज हुई है.

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया है. इसमें अनुकल्प और लवकुश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस एफआईआर में चंपत राय या अनिल मिश्रा जैसा कोई बड़ा नाम नहीं है. आरोपियों में 6 कैशियर हैं. ये एक्शन एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ है. सूत्रों के अनुसार, CCTV में चोरी करते दिखे और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ FIR हुई है.

 

घेवर मित्र मंडलियों पर रेड: 13 सैंपल सील और 28 किलो घेवर नष्ट

Breaking News Sonipat Haryana:
सोनीपत में _ घेवर मित्र मंडलियों पर रेड: 13 सैंपल सील और 28 किलो घेवर नष्ट; भिनभिनाती मक्खियों वाला घेवर जमीन में दबाया

सोनीपत में सावन और तीज के सीजन में बाजारों में घेवर की बढ़ती बिक्री के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीरवार को गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे विभिन्न घेवर विक्रेताओं एवं मित्र मंडलियों पर रेड कर सैंपल लेने की प्रक्रिया की गई।

इस दौरान दौरान विभागीय टीम ने देसी घी, मावा और घेवर के कुल 13 सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए सील किया। वहीं कई स्थानों पर साफ-सफाई की खराब व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर करीब 28 किलो घेवर को मौके पर ही नष्ट कर जमीन में दबवा दिया गया

सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट लगभग 14 दिन बाद आएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

शुद्ध देसी घी के दावों की जांच के लिए चलाया अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में घेवर का सीजन चल रहा है और शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे अस्थायी शेड लगाकर घेवर बेचा जा रहा है। अधिकांश विक्रेता अपने बोर्ड पर “शुद्ध देसी घी से निर्मित घेवर” लिखकर ग्राहकों को आकर्षित करते हैं।

विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को वही उत्पाद मिले, जिसका दावा विक्रेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या मिलावटी खाद्य सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक संचालित फौजी घेवर की दुकान से की गई। यहां से विभाग ने तीन अलग-अलग सैंपल लिए। इन सैंपलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सील कर जांच के लिए भेजा गया।

युवा मित्र मंडली की दुकान से लिए सैंपल

इसके बाद टीम युवा मित्र मंडली (मोनू) बड़वासनी की दुकान पर पहुंची। यहां से देसी घी और सिंपल घेवर के एक-एक सैंपल लिए गए। साथ ही मावा और देसी घी के अलग-अलग नमूने भी जांच के लिए एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के रख-रखाव और साफ-सफाई में गंभीर कमियां पाई गईं। इसके चलते वहां मौजूद संदिग्ध घेवर को नष्ट कर मिट्टी में दबवा दिया गया।

पिनाना की विभिन्न मित्र मंडलियों से भी सैंपल लिए

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इसके बाद गोहाना के बड़वासनी फ्लाईओवर के नजदीक पिनाना के नाम से संचालित विभिन्न घेवर मित्र मंडलियों का निरीक्षण किया। पहलवान घेवर मित्र मंडली पिनाना से देसी घी और घेवर के दो सैंपल लिए गए। वहीं, घेवर मित्र मंडली पिनाना बड़वासनी (बाबू-बेटा) से भी देसी घी और घेवर के सैंपल एकत्रित किए गए।

मंजीत पहलवान की स्टॉल से खराब घेवर नष्ट करवाया

कार्रवाई के दौरान अंतिम निरीक्षण घेवर मित्र मंडली पिनाना के मंजीत पहलवान की स्टॉल पर किया गया। यहां से विभागीय टीम ने नमूने एकत्रित किए। साथ ही गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खराब घेवर को भी नष्ट कराया गया।

13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

डॉ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न दुकानों और मित्र मंडलियों से कुल 13 सैंपल लेकर उन्हें सील किया गया है। इसके अलावा 2 दुकानों से करीब 28 किलो घेवर को खाने योग्य नहीं पाए जाने पर मौके पर ही जमीन में दबाकर नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल

चंडीगढ़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर कहा, “यह सही है। NCERT ने सही किया है। आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल जैसे काले कारनामों को जानना और समझना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए इसीलिए NCERT ने इसे विषय में लाया है। NCERT ने अच्छा काम किया।”

 

भारी वर्षा के बाद भूस्खलन से बह गया राष्ट्रीय राजमार्ग

अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर को याचुली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 13 क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद कई भूस्खलनों के कारण कई स्थानों पर बह गया है। जिला प्रशासन सड़क से मलबा हटाने में जुटा हुआ है। कल केई पनयोर जिले के याचुली क्षेत्र के पूसा गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर बह गए, जिसके बाद 5 लोग लापता हैं।

 

मुहर्रम जुलूस से पहले धमाके की घटना

उज्जैन, मध्य प्रदेश: बड़नगर में मुहर्रम जुलूस से पहले धमाके की घटना पर ASP करनदीप सिंह ने कहा, “कल बडनगर में एक क्रेन से गाड़ी को लटका कर उसमें पटाखे जलाने का वीडियो सामने आया है। हमने तुरंत FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को नामजद किया है। मुख्य आरोपी शोएब खान है, 2 लड़के जाहिद खान और तालिब गाड़ी पर झंडा लहरा रहे थे क्रेन मालिक गोपाल माली को भी हमने नामजद किया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा… इन लोगों ने अखाड़े के लिए जुलूस की अनुमति ली थी।”

 

3.5 साल की बच्ची के साथ घिनौना अपराध

पुणे, महाराष्ट्र | पुणे-नसरपुर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले पर पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने कहा, “मामले में फैसला सुनाया गया, जिसमें कहा गया कि इस मामले के आरोपी भीमराव कांबले ने 3.5 साल की बच्ची के साथ घिनौना अपराध किया था। टॉर्चर के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन वह उसकी मौत के बाद भी उसे टॉर्चर करता रहा… आरोपी के खिलाफ सभी आरोप सफलतापूर्वक साबित हो गए हैं। आरोपी के लिए फैसला और सजा 29 तारीख को सुनाई जाएगी… पुलिस ने पूरे सबूतों के साथ कोर्ट में 1,200 पेज की चार्जशीट जमा की।

सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी

देहरादून, उत्तराखंड: राज्य में खास जगहों और सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की हाल की धमकियों को देखते हुए, पुलिस राज्य में आने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही है।

मौसम पूर्वानुमान

29 जून से 5 जुलाई के बीच मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती जा रही है।

29/30 जून के आसपास उत्तरी हरियाणा एवं उत्तरी पंजाब के इलाकों में मानसून का आगमन हो सकता है

लेकिन बदलाव संभावित है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer