Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर: वर्धमान प्लेस में अशोक छाबड़ा ने किया ऐलान

0 minutes, 9 seconds Read
Haryana Union of Journalist Trade Registered Programme

पत्रकारों के हितों के लिए सरकार उठा रही है अनेक कदम – अशोक छाबड़ा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today:
मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अशोक छाबड़ा रविवार को नारनौंद पहुंचे। खेड़ी चौपटा स्थित वर्धमान प्लेस में आयोतिज कार्यक्रम में उन्होंने ऐलान किया कि सरकार ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जल्द ही पत्रकारों को कैशलेस ईलाज की सुविधा मुहिया करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक नीतियां बनाकर उनको लागू करने का काम कर रही है। वे रविवार को हिंदुस्तान प्रेस क्लब नारनौंद द्वारा आयोजित हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ट्रेड रजिस्टर्ड कार्यक्रम में खेड़ी चोपटा पर वर्धमान प्लेस में संबोधित करते हुए कहे।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पत्रकारों की हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू कर चुकी हैं। आज प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर आयु के पत्रकार पेंशन ले रहे हैं। 10 लाख रुपए तक का बीमा भी किया गया हैं। जल्द ही पत्रकारों की कैशलेस इलाज की मांग को पूरा किया जाएगा। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार ग्राउंड लेवल पर रिपोर्टिंग करके सच्चाई को सामने लाएं। झूठी अफवाह से बचे। खबर की तह तक पहुंचे और उसके बाद प्रकाशित करें इससे लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा। पत्रकारों को निस्वार्थ भावना से काम करके समाज में जागृति लाने का काम करना चाहिए। पत्रकार समाज का आईना होता है। इस आईने में सच्चाई सामने होनी चाहिए। ( Narnaund News Today )

 

 

 

नारनौंद पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर: वर्धमान प्लेस में अशोक छाबड़ा ने किया ऐलान
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा।

नारनौंद के हिंदुस्तान प्रेस क्लब की तरफ से मांग रखी गई हैं कि उपमंडल में एपीआरओ की नियुक्ति और मीडिया सेंटर खोला जाए। जल्द ही सरकार ओर अधिकारियों के समक्ष यह मांगे रखकर इनको पूरा करवाने का काम किया जाएगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी वशिष्ठ ने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों में कार्य करते हुए जो उम्र पेंशन के लिए रखी गई हैं उसको घटाकर 55 वर्ष करें। पेंशन को 20 हजार रुपए महीना किया जाए। और कैशलेस इलाज की पॉलिसी को जल्द लागू किया जाए। ( Hansi News Today )

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं पार्षद राजबीर खेड़ी ने भी शिरकत कर पत्रकारों के हितों की मांगों को पूरा करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर अध्यक्ष आरपी वशिष्ठ, हरपाल गोल्डी, बंशीलाल बासनीवाल,संजय मालिक, सुनील मान, सुनील कोहाड़, राजबीर खेड़ी, श्याम सुंदर, रमेश जांगड़ा, सज्जन सैनी, जयकुमार, घनश्याम जिंदल, दीपक गिरधर, रोहित पांचाल आदि मौजूद थे।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer