Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News: घिराय गांव में हांसी प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 11 अगस्त को

0 minutes, 3 seconds Read

Latest Hansi News administration overnight stay programme

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी ग्रामीणों की समस्याएं

हरियाणा न्यूज टूडे। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हांसी के गांव घिराय स्थित शहीद महाबीर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में 11 अगस्त  को जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित होगा। डीसी राहुल नरवाल रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीसी रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

Hansi News: सीटीएम हिमांशु चौहान ने ये जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हेल्प डेक्स लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन, फसल बीमा, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, हैप्पी कार्ड, जनस्वास्थ्य, रेडक्रॉस, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, कृषि, उद्यान, मनरेगा, शिक्षा, आईटीआई, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभाग अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे।


उन्होंने बताया कि डीसी के आदेशानुसार सभी विभाग शाम को तीन बजे तक गांव के स्कूल में पहुंचकर अपनी-अपनी हेल्प डेस्क लगाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें। इस दौरान शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा, जिसके अनुसार एक-एक शिकायत को डीसी श्री राहुल नरवाल सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer