Verification: eefe237ed2c24d7f

HPCL Oil Chori Narnaund News : नारनौंद में तेल चोरी का भंडाफोड़ ; खेत में बनाई सुरंग, राजस्थान पुलिस ने किया पर्दाफाश

0 minutes, 18 seconds Read

HPCL Oil Chori Narnaund Lohari Ragho Pipeline Scam

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो हैबतपुर रोड़ के टी प्वाइंट के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी की वारदात का ( HPCL Oil Chori Narnaund ) खुलासा हुआ है। तेल चोरी की वारदात का खुलासा राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित से पूछताछ के दौरान हुआ और पुलिस ने छापेमारी कर हांसी के तेल चोर गिरोह का का पर्दाफाश किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

राजस्थान पुलिस ने किया नारनौंद में HPCL Pipeline Oil Chori का पर्दाफाश, तेल चोरी के लिए खेत में बनाई पक्की सुरंग

HPCL Oil Chori Narnaund News : नारनौंद में तेल चोरी का भंडाफोड़ ; खेत में बनाई सुरंग, राजस्थान पुलिस ने किया पर्दाफाश
प्रतीकात्मक फोटो

शनिवार को राजस्थान पुलिस टीम एक आरोपित को लेकर हिसार जिले के Narnaund Police Station पहुंची। राजस्थान पुलिस कर्मियों ने नारनौल पुलिस को HPCL Oil Chori Narnaund की वारदात के लिए आरोपित से पूछताछ के दौरान बताए गए खुलासे के बारे में अवगत करवाया तो राजस्थान पुलिस और नारनौंद थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपित द्वारा बताए गए लोहारी राघो हैबतपुर रोड़ पर स्थित टी प्वाइंट के पास एक खेत में छापेमारी की।

 

HPCL Oil Chori Narnaund News : नारनौंद में तेल चोरी का भंडाफोड़ ; खेत में बनाई सुरंग, राजस्थान पुलिस ने किया पर्दाफाश
Police station Narnaund

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर पाया कि खेत के एक किले में सुरंग नुमा खुदाई की हुई है। पुलिस ने HPCL Oil Chori Narnaund मामले का पर्दाफाश कर दिया और तेल चोरी की बड़ी वारदात को होने से पहले ही पकड़ लिया। इससे पहले भी लोहड़ी रगों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तेल पाइपलाइन से कई बार तेल चोरी की वारदात है सामने आ चुकी हैं। इस तेल पाइपलाइन में कई तेल चोर गिरोह के सदस्यों ने वॉल लगाकर तेल चोरी की हुई है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने बहादुरगढ़ के देवेंद्र राठी को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी हांसी निवासी अर्जुन उर्फ टोनी और भोलू ने हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो में एक किसान की जमीन इंटरलॉक टाइल बनाने के नाम पर लीज पर लिए हुए हैं और उनका असल मकसद HPCL Oil Chori Narnaund करने का है। इसके लिए बाकायदा अधिकतर तैयारी की जा चुकी है। देवेंद्र राठी पर पहले भी तेल चोरी के मामले दर्ज हैं।

राजस्थान पुलिस के पास किए गए देवेंद्र राठी के खुलासे के बाद डीएसपी शिव भारद्वाज के नेतृत्व में नारनौंद में आरोपित देवेंद्र राठी की निशानदेही पर तफ्तीश करने पहुंची थी। नारनौंद थाना पुलिस की छापेमारी के दौरान खेत में सुरंग नुमा खुदाई कर HPCL pipeline oil तक पहुंचाने का प्रयास किया हुआ पाया गया। आरोपित ने उस जगह की खुदाई गुफा नमा आकृति में की गई है। पुलिस ने उसे जगह को सील करके जांच शुरू कर दी है लेकिन पुलिस की छापेमारी से पहले ही आरोपित अर्जुन उर्फ टोनी और भोलू अपने गिरोह के साथ मौके से फरार हो गए। अब इस पूरे मामले की जांच राजस्थान पुलिस के साथ-साथ नारनौंद थाना पुलिस कर रही है।

इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि लोहारी राघो हैबतपुर रोड़ पर स्थित टी प्वाइंट के पास एक खेत में HPCL pipeline oil chori की वारदात का पता चला था। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर खुदाई करके सुरंग को तेल पाइपलाइन तक ले जाया गया था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस जमीन को किस से इंटरलॉक फैक्ट्री लगाने के लिए लीज पर लिया गया था। ‌लेकिन तेल चोर ग्रहों के सदस्यों का मकसद बहादुरगढ़ से बठिंडा जा रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तेल पाइपलाइन से तेल चोरी करने का था। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपित एक गिरोह बनाकर तेल चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस पूरे मामले की जनता से जांच करने में लगी हुई है। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer