Verification: eefe237ed2c24d7f

Rewari News: रेवाड़ी के विभिन्न गांवों में निकाली तिरंगा यात्रा, बच्चों और महिलाओं में भी दिखा उत्साह

0 minutes, 3 seconds Read

Latest Rewari News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांवों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गई। यात्रा में शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। (  latest News Rewari Haryana )

डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी से इस अभियान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी में भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करनी चाहिए।

यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया,जिस मार्ग से यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer