---Advertisement---

Latest News Rewari: Dipro दिनेश कुमार गुड़ गवर्नेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Rewari : DIPRO honored with Good Governance Award-2025

Latest News Rewari: जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ( Rewari DIPRO) दिनेश कुमार को बेहतर मीडिया प्रबंधन और बेस्ट पीआर एफर्ट्स की दिशा में निभाई गई जिम्मेदारी के लिए अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस पर बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा उन्हें डीसी अभिषेक मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने डीआईपीआरओ दिनेश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की नीतियों और योजनाओं के बारे में नागरिकों को मीडिया के माध्यम से जानकारी देने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मजबूत कड़ी का कार्य करता है। ऐसे में दिनेश कुमार द्वारा पूरी निष्ठा व संजीदगी के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया जा रहा है।

 

पत्रकारिता से सरकारी सेवा में दिखती है तन्मयता
यहां आपको बता दें कि दिनेश कुमार ने पत्रकारिता से सरकारी सेवा में निरन्तर जो भी दायित्व दिए गए उन्हें जिम्मेदारी के साथ पूरा किया है। 2003 से 2008 तक विभिन्न समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता व ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य किया। अप्रैल 2008 से दिसम्बर 2019 तक कोसली, बहादुरगढ़, चरखी दादरी व झज्जर में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवाएं दी। वहीं दिसम्बर 2019 से जुलाई 2021 तक झज्जर में बतौर कार्यवाहक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर कार्य लिया।

 

इस दौरान कोरोना काल में बिना रुके पूरी सजगता से शासन-प्रशासन की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जनहितकारी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अपना दायित्व सजगता से निभाया। जिला प्रशासन झज्जर की ओर से कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र से नवाजा गया।

 

झज्जर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बेस्ट पीआर अवार्ड 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा दिया गया। अगस्त 2021 से सितंबर 2024 तक की अवधि में रेवाड़ी में बतौर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर रहे। इस अवधि में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के क्रियान्वयन व प्रचार प्रसार में सक्रिय भूमिका अदा की। इसके साथ ही सितंबर 2024 से मार्च 2025 में फरीदाबाद जिला में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दी।

 

38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में व्यवस्थित मीडिया प्रबंधन के साथ मेले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवरेज कराने में जिम्मेदारी निभाई। मेले के सफल आयोजन पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचन्द्र ने कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव में आयोग के निर्देशों की अनुपालना प्रभावी ढंग से करते हुए प्रशासन व आमजन के बीच सूत्रधार की भूमिका प्रभावी रूप से निभाई।

 

डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गीता महोत्सव सहित अन्य संत महात्माओं की जयंती व उत्सवों के आयोजन में टीम भावना का परिचय देते हुए अपना कर्तव्य निभाने में दिनेश की उल्लेखनीय भागीदारी रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बेहतर ढंग से प्रदत्त सेवाओं को पूरी कार्य कुशलता के साथ दिनेश द्वारा अदा किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने डीसी अभिषेक मीणा का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में ही यह संभव हो पाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer