---Advertisement---

Rewari Teej Mahotsav 2025 : रेवाड़ी तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Follow Us
---Advertisement---

केएलपी कॉलेज प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया Rewari Teej Mahotsav 2025


Rewari News Today : हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोरियम में Rewari Teej Mahotsav 2025 का शानदार आयोजन किया गया। महोत्सव में प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सान्निध्य में अंबाला में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव कार्यक्रम का भी केएलपी कॉलेज रेवाड़ी सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा- शहरी निकाय में सात करोड़ तक के टेंडर अलॉट होंगे स्वयं सहायता समूह को

Rewari Teej Mahotsav 2025 : रेवाड़ी तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

जिलास्तरीय Rewari Teej Mahotsav 2025 कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली सहित डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी के साथ ही अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैंकड़ों की तादाद में आईं स्वयं सहायता समूहों की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने सभागार में गांव पावती, पिथरावास, बवाना गुज्जर, धामलावास, कुंडल, जाहिदपुर, मालाहेड़ा, नारायणपुर, गोकलगढ़ व बुडानी के महिला सांस्कृतिक केंद्रों व सांझा बाजार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। आज मनाया जा रहा हरियाली तीज महोत्सव भी इसी कड़ी का एक पड़ाव है। प्रदेश की महिलाओं को सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना इस उत्सव को मनाए जाने का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। बेटियों के प्रति समाज की सोच अब बदल चुकी है।

शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की संख्या पिछले 11 सालों में 70 हजार तक पहुंच गई है। इन स्वयं सहायता समूहों को बैंक लोन देकर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से आज तक 43 करोड़ से अधिक लोन दिए गए हैं, जिनमें से करीब 70 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं।

 

Rewari Teej Mahotsav 2025 : रेवाड़ी तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर टेलरिंग यूनिट्स, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर से लेकर पैकेजिंग और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना मिशन के तहत हर सेल्फ हेल्प ग्रुप की कम से कम एक महिला को एक लाख सालाना की आय अर्जित करने योग्य बनाया जा रहा है। इसी प्रकार उनके विभाग स्थानीय निकाय में अब सात करोड़ की राशि तक के ठेके स्वयं सहायता समूह को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। जिससे शहरी क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों की आमदनी में इजाफा होगा।

 

 

इस अवसर पर स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने जिला के तीन सर्वश्रेष्ठ सेल्फ हेल्प ग्रुप शिव स्वयं सहायता समूह को एक लाख, बाबा रूपदास स्वयं सहायता समूह को 50 हजार व प्रजापित स्वयं सहायता समूह को 25 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। दो स्वयं सहायता समूह को  68 लाख व 6 करोड़ 89 लाख की आर्थिक सहायता के चेक भेंट किए गए। तीज महोत्सव में राजस्व मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

 

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में इस समय 2300 के करीब स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं, जिनको 90 करोड़ की बैंक लोन के जरिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक आफताब अहमद, डा. कविता गुप्ता, हिमांशु पालीवाल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीआईओ सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया। महिलाओं ने यहां झूला झूलने का भी आनंद लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer