रेवाड़ी को मिली सड़कों की बड़ी सौगात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Haryana News Today: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के लिए सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी के सड़कों के लिए 65 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। इसी को लेकर रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रेवाड़ी के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
हरियाणा सरकार का रेवाड़ी को बड़ा तोहफा
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान अनेक महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य करवाए गए हैं। इनमें रेवाड़ी शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ विभिन्न गांवों की एप्रोच रोड, संपर्क मार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के तहत रेवाड़ी शहर के साथ विभिन्न गांवों की एप्रोच रोड, संपर्क मार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को जल्द करवाया जाएगा।
वर्ष 2025-26 के तहत इन सड़कों का करवाया जा चुका है निर्माण और सुदृढ़ीकरण
सर्कुलर रोड निर्माण (बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक), धारूहेड़ा चुंगी से अभय सिंह चौक तक, कालूवास की ढाणी से रेलवे फाटक तक, खलियावास एप्रोच रोड, ढाकिया से लोकरी एप्रोच रोड, जांटी एप्रोच रोड, कालाका एप्रोच रोड, मीरपुर एप्रोच रोड, पीएचसी मीरपुर एप्रोच रोड, रामगढ़ भगवानपुर से भगवानपुर तक, माढ़ैया एप्रोच रोड, बालावास अहीर एप्रोच रोड, बालावास बुढ़पुर से लाखनौर तक, नया गांव एप्रोच रोड, घुड़कावास एप्रोच रोड, भूरथल ठेठर से हरिजन बस्ती तक, रेवाड़ी–कोटकासिम रोड से पदैयावास तक, तातारपुर से मालाहेड़ा तक, रोजका से असदपुर रोड, बीकानेर से घुड़कावास रोड, बालावास अहीर से बुढ़पुर रोड, असदपुर से मालाहेड़ा रोड और रेवाड़ी–कोटकासिम सड़क का निर्माण और सुदृढ़ीकरण करवाया जा चुका है।
रेवाड़ी में इन सड़कों का करवाया जाएगा निर्माण और सुदृढ़ीकरण
हुड्डा चौक से हरिनगर (वाया नई वाली), तीतरपुर से जीतपुरा रोड, माजरा गुरदास से कालाका सांगवाड़ी रोड, जोनियावास एप्रोच रोड, मुंडिया खेड़ा से खिजूरी रोड, श्योराज माजरा से सांगवाड़ी रोड, पीएसआर से खलीलपुरी रोड, भूडला से एनएच-8 तक, मसानी से फदनी रोड, सांगवाड़ी से एनएच-71 तक, कालाका से एनएच-8 तक, रसगण एप्रोच रोड, जांट से दौलताबाद रोड, नया गांव से घुड़कावास तक, गोकलगढ़ से कालूवास रोड, लिसाना से गोकलपुर रेलवे फाटक तक, बीकानेर से नया गांव तक, गिंदोखर से बीकानेर रोड, एप्रोच रोड से खड़गवास तक, राजावास से नूरपुर एप्रोच रोड, शेखपुर शिकारपुर से किशनगढ़ तक, बुढ़पुर से कालूवास की ढाणी तक, भूरथल जाट से नूरपुर घुड़कावास रोड, गिंदोखर से किशनगढ़ रोड, माजरा गुरदास एप्रोच रोड, गिंदोखर एप्रोच रोड, कुतुबपुर चिल्हड़ एप्रोच रोड और कापड़ीवास से दारनपुर एप्रोच रोड का निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाया जाएगा।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर गति पकड़ रहे विकास कार्य

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोक निर्माण विभाग तथा प्रदेश सरकार का रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।














