Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala News: बनभौरी से मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो गिरफ्तार; नारनौंद क्षेत्र के युवक की हुई थी बाइक चोरी

0 minutes, 2 seconds Read

 बाइक चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई  

Barwala News: हिसार जिले के गांव बनभौरी से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। 2 साल पहले नारनौंद क्षेत्र के युवक की बाइक बनभौरी गांव से चोरी हो गई थी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला थाना पुलिस ने बाइक चोरों को लिया प्रोटेक्शन वारंट पर

बाइक चोरी के मामले में आरोपित पहले से ही जेल में बंद राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले दो बाइक चोरों को बरवाला थाना पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हिसार जिले के गांव बनभौरी से 1 अक्टूबर 2024 में इन्होंने बाइक चोरी की थी जिसको हिसार पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। ( Hisar News Today )

बनभौरी से कापड़ो गांव के युवक की बाइक चोरी मामले में कार्रवाई

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के फुटाकी निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र गुरदीप तथा ईश्वर पुत्र बीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि 1 अक्टूबर 2024 को इन्होंने बनभौरी गांव से कापड़ों निवासी नवीन का मोटरसाइकिल चोरी किया था। पुलिस पूछताछ और निशानदेही के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया है।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer