Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार हत्या प्रयास मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश

0 minutes, 2 seconds Read

हत्या प्रयास मामले में हथियार सप्लाई करने वाला हिस्ट्रीशीटर आशीष गिरफ्तार

Haryana News Today: हिसार पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए हथियार उपलब्ध करवाने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास सहित विभिन्न संगिनी मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करने में लगी हुई है।

हिसार शहर के 12 क्वार्टर एरिया में हत्या प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस जांच में सामने आया था कि बदमाशों को महावीर कॉलोनी हिसार निवासी आशीष ने हथियार उपलब्ध करवाए थे ताकि वह वारदात को अंजाम दें सकें। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपों से पूछताछ करने में लगी हुई है और प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है।

आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार सहित विभिन्न संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले काफी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है कि उसने किन-किन लोगों को हथियार उपलब्ध करवाए हैं।

img 20260718 wa0006636599659463349902

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की हत्या प्रयास के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आशीष को गिरफ्तार किया गया है। आशीष के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है कि उसने अवैध हथियार किन-किन लोगों को सप्लाई किए हैं और उसके इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अवैध हथियार कहां से लेकर आता है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts