Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

0 minutes, 0 seconds Read

Narnaund Chori News

नारनौंद से एक महिला अन्य महिलाओं के साथ जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को देखने के लिए गई थी कि पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंध लगाई और नगदी व जेवरात सहित अन्य सामान चोरी करके मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद शहर के वार्ड 3 निवासी ज्योति ने बताया कि 17 जुलाई को वो जींद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में गई थी। जब वो घर पर पहुंची तो देखा कि उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब उसने अपने घर की अलमारी मे रखे रूपए व जेवरात संभाले तो 4500 रूपए की नगदी, सोने के जेवरात, दो क्विटल गेहू, एचपी गैस सिलेण्डर, एलइडी टीवी गायब मिले। तब उसे शक हुआ कि पीछे से कोई अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए।


पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस महिला के मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts