Verification: eefe237ed2c24d7f

बड़ौली ने हांसी में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस और सैलजा पर साधा निशाना | BJP Office in Hansi News

0 minutes, 20 seconds Read

← Back

Thank you for your response. ✨

BJP Haryana President Baroli inaugurated BJP office in Hansi News


Hansi News Today : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को हांसी में संगठनात्मक भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। श्री बड़ौली ने पार्टी कार्यालय को सेवा का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि संस्कार, समर्पण और संगठन ही भाजपा की पहचान है। कार्यालय के उद्घाटन से पूर्व हवन यज्ञ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के सवालों का जवाब दिया और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर सिर्फ वोट मांगे, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

 

सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की दृष्टि से नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा : बड़ौली

बड़ौली ने हांसी में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस और सैलजा पर साधा निशाना | BJP Office in Hansi News
Hansi BJP office में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की दृष्टि से लगातार नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम है विकास करना और भाजपा के कार्यकर्ताओं का काम है सेवा करना है। सरकार और संगठन के अच्छे समन्वय के चलते भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सेवा का कार्य कर रहे हैं।

 

सरकार का काम है विकास करना, भाजपा कार्यकर्ताओं का काम सेवा करना : बड़ौली


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का यह कार्यालय सेवा का केंद्र रहेगा। इस कार्यालय में पदाधिकारी व विधायक नियमित बैठेंगे और कार्यालय का काम सुचारू रूप से चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हांसी जिला राजनीतिक रूप से भाजपा का गढ़ बनेगा। बड़ौली ने हांसी जिला के कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को कार्यालय व नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर सिर्फ वोट मांगे, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया : मोहन लाल बड़ौली
बड़ौली ने हांसी में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस और सैलजा पर साधा निशाना | BJP Office in Hansi News
हांसी भाजपा कार्यालय में पौधारोपण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।‌ Hansi News Today


एक सवाल पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश व प्रदेश में शासन किया है। कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों का इस्तेमाल वोट लेने के लिए किया, वोट लेने के बाद गरीबों के हितों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी को दूर करने के लिए संकल्प के साथ  काम कर रही है। भाजपा सरकार जनकल्याण की योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचा रही है। मोदी और नायब सरकार का विजन ही लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाना है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है उसे संकल्प के साथ पूरा करती है।


एक अन्य सवाल पर बड़ौली ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री पर जो टिप्पणी की है वह अशोभनीय है, इसके  लिए मान ने देश की 140 करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है।

 

बड़ौली ने कुमारी सैलजा पर साधा निशाना – बोले – सैलजा को जिम्मेदारी मिली तब भी संगठन खड़ा नहीं कर पाई


बड़ौली ने कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा को जब जिम्मेदारी मिली थी तब तो वह अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई अब खाली बयानबाजी कर रही हैं। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की आदत लोगों को उलझाए रखने की है, लेकिन हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है।

 


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र वीर चक्र,  विधायक विनोद भयाना, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व सांसद डीपी वत्स सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *