Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी जिले को नई सौगातें मिली, सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना, 40 पदों पर भर्ती

0 minutes, 3 seconds Read

Civil Surgeon office in Hansi district

 

हांसी में सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेंगे नए आयाम : विधायक विनोद भयाना

 

हरियाणा न्यूज, हांसी समाचार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हांसी जिले को नई सौगातें मिल रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी, चिकित्सकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा आम नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी। उक्त बातें हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना ने कहे।

 

विधायक विनोद भयाना ने नवगठित हांसी जिले में सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसे जिले के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हांसी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार बड़े और जनहितकारी निर्णय ले रही है। सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

हांसी जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा – विनोद भयाना

screenshot 2024 1022 1050037543468230731395120

विधायक विनोद भयाना ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हांसी जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश सरकार जनकल्याण के अपने संकल्प को इसी प्रकार धरातल पर उतारती रहेगी।

हांसी विधायक भयाना ने कहा कि हांसी को जिला बनाए जाने के बाद यह स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। अब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और संचालन भी स्थानीय स्तर पर बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

सिविल सर्जन कार्यालय में बैठेंगे ये अधिकारी

एसएमओ डॉ राहुल बुद्धि राजा ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन, मुख्य फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी, लेखा अधिकारी, अधीक्षक, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट, लेखाकार, क्लर्क-कंप्यूटर सहायक, स्टोरकीपर, चालक, सांख्यिकी सहायक, कंप्यूटर क्लर्क, जूनियर स्टेटिस्टिकल नोसोलॉजिस्ट तथा सैनिटरी मलेरिया इंस्पेक्टर सहित विभिन्न श्रेणियों के पद स्वीकृत किए गए हैं। आवश्यकता अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति भी अनुबंध आधार पर की जाएगी।

हांसी सिविल सर्जन कार्यालय में 40 पदों पर होगी नियुक्ति

 उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय के लिए विभिन्न श्रेणियों के 40 नियमित पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त 4 डाटा एंट्री ऑपरेटर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से अनुबंध आधार पर नियुक्त किए जाएंगे। जिला मलेरिया शाखा के लिए 21 नियमित पद तथा 1 डाटा एंट्री ऑपरेटर, जबकि जिला क्षय रोग (टीबी) शाखा के लिए 6 नियमित पदों के साथ 1 डाटा एंट्री ऑपरेटर की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरे जाएंगे स्वीकृत पद

जिला मलेरिया शाखा में डिप्टी सिविल सर्जन, बायोलॉजिस्ट, हेल्थ इंस्पेक्टर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, एमपीएचडब्ल्यू, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, स्टोरकीपर, क्लर्क, कंप्यूटर क्लर्क, इंसेक्ट कलेक्टर, पंप मैकेनिक तथा चालक सहित विभिन्न पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जिला टीबी शाखा में डिप्टी सिविल सर्जन, सांख्यिकी सहायक, लेखाकार/सहायक, क्लर्क तथा चालक के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। सभी नियुक्तियां सरकार की निर्धारित नीतियों एवं नियमों के अनुरूप की जाएंगी। नियमित पदों पर भर्ती नियमानुसार की जाएगी, जबकि अनुबंध आधारित पद कॉन्ट्रैक्चुअल पर्सन्स पॉलिसी-2022 एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरे जाएंगे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts