Hansi Narnaund lohari ragho women death
Hansi News: हांसी जिले के गांव लोहारी राघो में एक सप्ताह पहले हुई 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही नारनौंद थाना पुलिस ने अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि दो पक्षों के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला को धक्का दिया गया था, जिससे गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसी चोट के कारण उसकी मौत हो गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झगड़े में सिर में चोट लगने से हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला हुआ दर्ज
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को डायल-112 पुलिस टीम के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव लोहारी राघो निवासी 78 वर्षीय शीला देवी की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका के भतीजे राजेंद्र कुमार निवासी सिरसा ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने उस समय शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था और मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू की थी। ( Narnaund News Today )
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि शीला देवी की मौत सिर में लगी गंभीर चोट से हुए अत्यधिक रक्तस्त्राव और सदमे के कारण हुई थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि यह चोट सामान्य परिस्थितियों में मृत्यु का कारण बनने के लिए पर्याप्त थी। हालांकि रासायनिक परीक्षण के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की और गवाहों के बयान दर्ज किए।
7 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, बुजुर्ग महिला बीच-बचाव करने के लिए आई थी
मृतका के देवर सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की शाम उसका अपने रिश्तेदार रमेश के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाट बढ़ने पर शीला देव बीच-बचाव करने पहुंची थीं आरोप है कि इसी दौरान रमेश ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गली में गिर गईं और उनके सिन में गंभीर चोट लगी।
लोहारी राघो हत्याकांड में खुलासा
नारनौंट थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट क गवाहों के बयानों के आधार पन केस दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के अनुसान आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












