---Advertisement---

Fatehabad News: शराब ठेकों पर लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Loot at liquor shops in Fatehabad exposed

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad News Today: फतेहाबाद जिले के गांव रुपावाली एवं खासवा गांव स्थित शराब ठेकों पर हुई लूट की दोनों सनसनीखेज वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सीआईए टोहाना, थाना जाखल एवं थाना सदर टोहाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा वारदात में प्रयोग की गई गंडासी भी बरामद कर ली है।

₹5,000 का इनामी एवं हत्या के मामले में फरार आरोपी सिकंदर भी पुलिस के शिकंजे में

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए Fatehabad ASP दिव्याशी सिंगला ने बताया कि दिनांक 02 जुलाई 2026 की रात गांव रुपावाली स्थित शराब ठेके पर भी हमला कर सेल्समैन से मारपीट करते हुए ₹14,000 नकद एवं शराब लूट ली। इस संबंध में थाना सदर टोहाना में मुकदमा संख्या 116 दिनांक 03.07.2026 धारा 309, 311 बीएनएस एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ( Tohana News Today )

इसी गिरोह ने उसी रात Fatehabad जिले के गांव खासवा स्थित शराब ठेके पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सेल्समैन से मारपीट कर लगभग ₹30,000 की नकदी लूट ली। इस संबंध में थाना सदर रतिया में मुकदमा संख्या 156 दिनांक 03.07.2026 धारा 309 बीएनएस एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। ( Ratia News Today )

लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं गुप्त सूचनाओं पर कार्य करते हुए पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी पंजाब सीमा से सटे जाखल क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में सीआईए टोहाना की टीम ने सिकंदर पुत्र रूपा सिंह निवासी रत्ताथेह, तहसील जाखल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल बरामद हुई। ( Fatehabad ki Taaja khabar )

इस संबंध में थाना जाखल में मुकदमा संख्या 91 दिनांक 10.07.2026 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी सिकंदर थाना जाखल में दर्ज मुकदमा संख्या 106 दिनांक 11.08.2025 धारा 103(1), 140(1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इस हत्या के मामले में उसके आठ साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि सिकंदर लगातार फरार होकर पुलिस से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में पहुंचा दिया। ( Jakhal News Today )

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध हथियार व गंडासी बरामद

एएसआई जयदेव सिंह के नेतृत्व में दूसरी टीम ने जाखल के निकट रेलवे पुल कड़ैल चौक पर नाकाबंदी के दौरान विजय उर्फ चांदी पुत्र लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छा निवासी कुलरिया, जिला मानसा (पंजाब) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जाखल में मुकदमा संख्या 92 दिनांक 10.07.2026 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों आरोपियों से वैज्ञानिक एवं गहन पूछताछ के दौरान उन्होंने गांव खासवा एवं रुपावाली के शराब ठेकों पर हुई दोनों लूट की वारदातों को स्वीकार कर लिया। इनके खुलासे पर तीसरे आरोपी जश्न सिंह उर्फ राठा पुत्र सोनी सिंह निवासी कुलरिया, तहसील बुढलाडा, जिला मानसा (पंजाब) को थाना सदर टोहाना पुलिस ने चांदपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद कर ली। तीनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध हथियार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपी सिकंदर एवं विजय को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जबकि आरोपी जश्न सिंह को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों एवं उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सिकंदर पुत्र रूपा सिंह एक आदतन एवं शातिर अपराधी है , जिसके विरुद्ध पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं—

1.मुकदमा संख्या 63 दिनांक 28.05.2019
धारा 21/22/61/85 एनडीपीएस एक्ट
थाना भिखी, जिला मानसा (पंजाब)

2.मुकदमा संख्या 117 दिनांक 22.05.2019
धारा 21/25/27A/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट
थाना सदर मानसा, जिला मानसा (पंजाब)

3.मुकदमा संख्या 135 दिनांक 15.06.2025
धारा 115, 126, 3(5), 351(2) बीएनएस
थाना सदर टोहाना, जिला फतेहाबाद

4.मुकदमा संख्या 106 दिनांक 11.08.2025
धारा 103(1), 140(1), 190, 191(3) बीएनएस (हत्या का मामला)
थाना जाखल, जिला फतेहाबाद
इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था तथा उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित था।

5.मुकदमा संख्या 91 दिनांक 10.07.2026
धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट
थाना जाखल, जिला फतेहाबा

इसी प्रकार गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ चांदी पुत्र लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छा के विरुद्ध भी आपराधिक मामले दर्ज हैं—
1.मुकदमा संख्या 88 दिनांक 02.08.2025
धारा 115(2), 126(2) बीएनएस
थाना बरेटा, जिला मानसा (पंजाब)

2.मुकदमा संख्या 92 दिनांक 10.07.2026
धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट
थाना जाखल, जिला फतेहाबाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer