---Advertisement---

Hansi News: अवैध शराब छुपाने के लिए घर में बनाई सुरंग, विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

Follow Us
---Advertisement---

Tunnel in house to hide illegal wine in Hansi News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News : हांसी में अवैध शराब छुपाने के लिए एक घर के अंदर सुरंग बना रखी थी। इस सुरंग का पुलिस की छापेमारी के दौरान पता चला। हांसी पुलिस ने इस सुरंग से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

सीलबंद अंग्रेजी शराब बरामद

जांच अधिकारी मुनीश कुमार ने बताया कि चौकी किला बाजार पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान त्रिकोणा पार्क क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 26, त्रिकोणा पार्क एरिया स्थित एक मकान में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में बैड के नीचे बनाई गई सुरंग से 68 बोतल सीलबंद अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

बरामदगी की कार्रवाई की वीडियो ई-साक्ष्य ऐप पर रिकॉर्ड की गई तथा नियमानुसार प्रत्येक ब्रांड की एक-एक बोतल नमूने के रूप में अलग निकालकर शेष शराब को सील कर कब्जे में लिया गया। इस संबंध में अशोक के विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer