---Advertisement---

Accident: हिसार कैंट के पास हादसा; सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Hisar cant Accident News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार कैंट के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुए हादसे में। ( Accident ) घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हिसार कैंट हादसे को लेकर मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है हैं।

हिसार कैंट के पास की 1 फैक्टरी के निकट 5 जुलाई की रात को करीब 8.30 बजे हुए सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। महावीर कॉलोनी के विजय का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई ‌। ( Hisar News Today )

 

 

 

मृतक के बेटे साहिल ने बयान देकर बताया कि उनके पिता प्राईवेट गाड़ी चलाते थे। वह रोज की तरह 5 जुलाई को सुबह बाइक पर सवार होकर सेक्टर 27-28 में काम पर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पिता के मोबाइल से किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि विजय कैंट के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। ( Hisar Accident News Today )

उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। परिजन पता चलने पर अस्पताल में पहुंचे। पिता की गंभीर हालत को देखते हुए हम उनको निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer