Verification: eefe237ed2c24d7f

Live Update: CJP कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू, जंतर मंतर से संसद तक मार्च आज भी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

0 minutes, 5 seconds Read

 

Live Update jantar mantar Protest in cjp

Live Update: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अस्तित्व को लेकर सीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के बाद शाम को पुलिस ने जंतर मंतर को पूरी तरह से खाली करवा दिया था लेकिन रात को ही समर्थक वहां पर भारी भीड़ में जमा हो गए और मंगलवार की सुबह दोबारा से मंच को लगाया गया।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन की ताजा अपडेट

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा सोमवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार पेपर लीक सहित अन्य मांगों को लेकर संसद मार्च निकाला गया था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया था।  इस दौरान काफी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और कईयों को चोट लगी। पुलिस की बर्बरता के काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ( Delhi jantar mantar live )

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका प्रदर्शन जंतर मंतर पर जारी रहेगा। भाजपा सरकार युवाओं और देश की जनता की आवाज को लाठी से दबाना चाह रही है। दुनिया का सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रही बल्कि अंग्रेजों से भी बड़े जुल्म जनता पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च निकाला जाएगा।

 

अभिजीत दिपके ने बताया कि सोनम वांगचुक व देश के युवाओं की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित तीन मांगे हैं। लेकिन भाजपा सरकार अपनी जिम्मेवारियों से पीछे हट रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा नेता चाहते हैं कि देश के युवा चाय बेचने का काम करें। आदेश में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। हर जगह भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।

 

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई और काफी प्रदर्शनकारियों को चोट भी लगी। उसके बाद भाजपा नेता जेपी नड्डा के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें जेपी नड्डा ने कहा कि उनके ऊपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि अपनी तीनों मांगों पर अड़े रहे और जेपी नड्डा में उनकी इन बातों को नहीं स्वीकारा। मंगलवार को फिर से प्रदर्शन उग्र होते हुए दिखाई दे रहा है।

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी तीन शर्ते

जंतर मंतर पर पिछले 23 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए तीन शर्ते रखी थी लेकिन भाजपा ने उनकी शर्तों को नजर अंदाज कर दिया और उन्होंने अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया। जबकि कोकराज जनता पार्टी के अभिजीत दिपके सहित तीन अन्य छात्रों ने अपना अनशन खत्म कर दिया।

 

जंतर मंतर पर चल रहे धरने प्रदर्शन के दौरान अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी उस पर सुनाई करते हुए हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।

 

सोमवार को संसद मार्च के दौरान टोटल कितने प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं इसका सही आंकड़ा तो अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में करीब 100 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जबकि 50 के करीब प्रदर्शनकारी भी चोटिल हो गए।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन की लाइव तस्वीरें

screenshot 2026 0721 093319137355029158754012
fb img 17845467138452211965051818307089
fb img 17845467074147568865193451331778
screenshot 2026 0720 1137343632826470615252955
screenshot 2026 0720 1137545441003467485571176 1
screenshot 2026 0720 1138092235418607265652519

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts