Jind Road jam Hansi News in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज टूडे, हांसी। जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को गुस्सा आए लोगों ने हांसी जींद रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को खोला और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
हांसी अनाज मंडी के पास जींद रोड पर जाम
Hansi News: मिली जानकारी के मुताबिक हांसी शहर के हुड्डा सेक्टर 6 में जलभराव की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। जल भराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा और उन्होंने हांसी अनाज मंडी के पास हांसी जींद रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगाए बैठे लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन भर की जमा पूंजी से यहां पर महंगे दामों में प्लाट खरीदे थे और वहां पर रहने के लिए मकान बनाए थे। ताकि शहर में उन्हें अच्छी सुविधा मिले। लेकिन यहां पर सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है।
महामारी फैलने का खतरा

लोगों ने बताया कि बारिश हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन हुदा सेक्टर 6 में बारिश का पानी ज्यों का त्यों खड़ा हुआ है और प्रशासन ने पानी निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में जलभराव की वजह से यहां पर बदबू आने लगी है और यहां पर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन के नाकामी के कारण उन्हें नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और बार-बार वह हर लगाने के बावजूद भी प्रशासन इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रहा।
जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए स्थाई समाधान की मांग
सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी व शहर थाना पुलिस और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने के लिए मानने लगे। गुस्से से लाल पीला लोगों ने जाम खोलने से मना कर दिया और इस दौरान उनकी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ काफी नौंक झोंक भी हुई। स्थानीय लोग हुड्डा सेक्टर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए स्थाई समाधान की मांग कर रहे थे।

अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो मौके पर हंसी के एसडीएम राजेश खोथ पहुंचे। उन्होंने सड़क पर जाम लगाए बैठे लोगों से बातचीत की और पानी निकासी का आश्वासन देते हो कहा कि जल्द ही सेक्टर से पानी निकासी का प्रबंध करके पानी निकाल दिया जाएगा और उसके बाद जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क पर लगाया जाम खोल दिया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पानी की निकासी नहीं की गई तो वह दोबारा से सड़क पर जाम लगाने के लिए मजबूर होंगे।













