---Advertisement---

Sonipat News: सोनीपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, चिटाना गांव की बेटी ससुराल में प्रताड़ित

Follow Us
---Advertisement---

Latest Sonipat News in Hindi         

हरियाणा न्यूज टूडे : सोनीपत जिले के गांव में कुमासपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका सोनीपत जिले के गांव चिटाना की बेटी थी। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुमासपुर गांव में विवाहिता की मौत

Sonipat News in Hindi: मृतका मोनिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज कम लाने को लेकर उसके पति, सास और ससुर ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसको लेकर काफी बार पंचायतें भी हुई। लेकिन ससुराल वालों की नियत नहीं बदली। शादी के करीब 14 साल बीत जाने के बाद भी उनकी दहेज लाने की मांग लगातार बढ़ रही थी।

चिटाना गांव पहुंची बेटी की मौत की सूचना

मृतका के भाई अनिल के मुताबिक मोनिका की मौत से पहले उसकी अपनी मायके में बात हुई थी और उसने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। वह सुबह ससुराल जाने वाले थे की रात को भी करीब 2:45 बजे कुमासपुर से फोन आया और मोनिका की मौत की सूचना मिली। लेकिन जब वह मोनिका की ससुराल पहुंचे तो वहां पर मोनिका का शव नहीं था और पता चला कि उसके शव को सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

बहालगढ़ थाना में मामला दर्ज

बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव चिटाना निवासी अनिल की शिकायत पर उसकी बहन मोनिका के पति कुमासपुर निवासी धर्मेंद्र, ससुर राजेंद्र और सास कैलाश उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू करती है।

चिटाना गांव की बेटी की ससुराल में मौत

मृतका के भाई अनिल ने बताया कि उसकी बहन मोनिका की शादी 17 फरवरी 2012 को गांव कुमासपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के करीब 2 महीने बाद ही उसकी बहन को कम दहेज लाने को लेकर तंग करने लगे थे। मोनिका का पति धर्मेंद्र, ससुर राजेंद्र और सास कैलाश बार-बार मायके से और दहेज लाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर काफी बार पंचायतें भी हुई और इन पंचायत में बार-बार अपनी बहन का घर बसाने को लेकर उन्होंने समझौता भी किया। लेकिन मोनिका का पति धर्मेंद्र, सास कैलाश और ससुर राजेंद्र की दहेज लाने की लालसा कम नहीं हुई।

कुमासपुर मोनिका की मौत का समाचार

अनिल ने बताया कि मरने से पहले रात करीब 8 बजे मोनिका ने अपने चाचा‌ जयपाल से फोन पर बातचीत की थी और बताया था कि उसका पति धर्मेंद्र, ससुर राजेंद्र और सास कैलाश उसे कथित तौर पर मारने की तैयारी कर रहे हैं। जिसे पहले ही परिवार के लोग परेशान थे और सुबह मोनिका के ससुराल कुमासपुर जाने की तैयारी थी की रात को ही करीब 2:45 बजे वहां से फोन आ गया और कुमासपुर से मोनिका की मौत का समाचार मिल गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

बहालगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में मटका के भाई की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मामले की आगामी जांच शुरू करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूत के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की भी जांच करेगी।

 

मुस्कान बल्हारा मौत मामले में नया मोड़, महम चौबीसी सर्व खाप का ऐतिहासिक फैसला, शीलू बल्हारा को करना होगा ये काम,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026
नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: बाइक चोर काबू

July 19, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer