---Advertisement---

Latest News Hansi: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, भव्य तिरंगा यात्रा,

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Latest News Hansi: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, भव्य तिरंगा यात्रा,
---Advertisement---
तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, विधायक विनोद भयाना की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , साथ रहे डीसी राहुल नरवाल
विश्राम गृह से जिला सचिवालय तक देशभक्ति के रंग में रंगा हांसी
हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
डीसी राहुल नरवाल, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ बढ़-चढ़कर लिया भाग
हांसी, 13 अगस्त।
 हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को हांसी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हांसी के विश्राम गृह से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई विधायक विनोद भयाना ने की। डीसी राहुल नरवाल व तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी राजेश खोथ भी साथ रहे।यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के बीच देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा विश्राम गृह से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए जिला सचिवालय परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान नागरिकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। हर आयु वर्ग के लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति अपने सम्मान और गौरव की भावना का प्रदर्शन किया। देशभक्ति के गीतों की धुन के बीच निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
Latest News Hansi: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, भव्य तिरंगा यात्रा,
हांसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते विधायक विनोद भयाना।

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है।
विधायक ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर देशभक्ति का संदेश दे रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम हमें यह याद दिलाते हैं कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और नई पीढ़ी को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के गौरव के बारे में जागरूक करें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विनोद भयाना ने कहा कि हांसी की धरती हमेशा देशभक्ति और वीरता की भावना से ओत-प्रोत रही है। आज की तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी वर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वह हांसी की राष्ट्रभक्ति का प्रमाण है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें देश के प्रति सम्मान, कर्तव्य और समर्पण की भावना हर नागरिक के मन में सदैव बनी रहे।
डीसी राहुल नरवाल ने नागरिकों से किया हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान
Latest News Hansi: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, भव्य तिरंगा यात्रा,
हांसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते विधायक विनोद भयाना।

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा,विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना, राजपाल यादव, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी,  हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम राजेश खोथ, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रेतिरिया, तनुज खुराना,अशोक ढालिया , रवि अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष लगाए। जिला सचिवालय परिसर के निकट तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश के साथ हुआ।
तिरंगा यात्रा में संस्थाओं द्वारा विशेष सहयोग- तिरंगा यात्रा में  आरपीएस विद्यालय, आईसीएस कोचिंग सेंटर, प्राइवेट संगठन, जेसीआई स्टार, बार एसोसिएशन, श्री श्याम बाबा सेवा समिति, एसडी कॉलेज, आंगनवाड़ी वर्करों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हांसी, राजकीय महाविद्यालय, नवनियुक्त पटवारी तथा ग्रुप डी के कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।
बॉक्स : तिरंगे के सम्मान का लिया संकल्प

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे ध्वजारोहण: डीसी राहुल नरवाल
आईजीपी कुलदीप सिंह ने किया ध्वजारोहण, फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा
हांसी, 13 अगस्त।
 हांसी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में आईजीपी कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड टुकड़ियों के मार्च पास्ट का अवलोकन किया तथा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हिमांशु चौहान सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Latest News Hansi: हांसी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रत्येक गतिविधि को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया गया। परेड टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन, जोश और देशभक्ति की भावना के साथ मार्च पास्ट किया। आईजीपी कुलदीप सिंह ने परेड का बारीकी से निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिय।
इसके उपरांत नई अनाज मंडी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। जिले के छह स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य लोगों में उत्साह और देशभक्ति का संचार किया।
रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस मधुबन अकादमी की टीम द्वारा आर्म्ड ड्रिल एवं डॉग स्क्वाड की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही पुलिस विभाग की टीम द्वारा योग प्रदर्शन भी किया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का अभ्यास किया गया।
बारिश की संभावना को देखते हुए अनाज मंडी में भी किए आवश्यक प्रबंध
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि इस वर्ष हांसी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जताई गई बरसात की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पूरी की जा रही हैं। नई अनाज मंडी परिसर में समारोह के लिए वैकल्पिक स्थल निर्धारित किया गया है, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जा सके।
डीसी राहुल नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय महाविद्यालय प्रांगण तथा नई अनाज मंडी परिसर—दोनों संभावित समारोह स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध पहले से पूर्ण करके रखें। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले अतिथियों, विद्यार्थियों, कलाकारों, परेड टुकड़ियों तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने संबंधित विभागों को पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सभी आवश्यक इंतजामों को रखने  के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए भी प्रशासन पूरी तरह तैयार है, ताकि किसी भी स्थिति में समारोह के आयोजन में कोई व्यवधान न आए।
उपायुक्त ने कहा कि हांसी में पहली बार आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने के निर्देश दिए।
फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने समारोह स्थल पर प्रवेश, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम राजेश खोथ,सीटीएम हिमांशु चौहान, डीएसपी विनोद शंकर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
————–
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश
हांसी, 13 अगस्त।
 जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों द्वारा रखी जाने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना है। समाधान शिविर इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान सुनिश्चित हो सके।

नायब तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका तुरंत समाधान किया जाए। वहीं, जिन मामलों में किसी अन्य विभाग अथवा उच्च स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित कार्यालय को भेजकर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्रगति पर नजर रखी जाए और नागरिकों को उनकी समस्या के समाधान की स्थिति के बारे में भी अवगत करवाया जाए।
समाधान शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, स्वच्छता तथा बरसाती जल निकासी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं नागरिकों द्वारा अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि वे आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाए और नियमानुसार समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर पर नागरिकों की समस्याओं की जानकारी मिलती है और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
समाधान शिविर में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू होने से उन्हें काफी सुविधा मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer