---Advertisement---

हिसार अपराध समाचार: हरिकोट फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

Follow Us
हिसार अपराध समाचार: हरिकोट फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार
---Advertisement---

Hisar Crime News: Hari Court Firing case update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरीकोट फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन

 

हिसार अपराध समाचार।  ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत पुलिस चौकी मंगाली ने गांव हरीकोट में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस मामले गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे गहनता से पूछताछ की जा सके।

 


हरिकोट फायरिंग मामले का विवरण : इस बारे में प्रभारी मंगाली चौंकी ASI विनोद कुमार ने बताया की दिनांक 11 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे गांव हरीकोट निवासी शिकायतकर्ता सत्यवान अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसे घर के बाहर गली में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, घर के बाहर दो फायर किए गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार एवं आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। मौके से एक खोल भी बरामद हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, दो जिंदा रौंद, एक खोल तथा मोटरसाइकिल बरामद

हिसार अपराध समाचार: हरिकोट फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार
Hisar Police Photo

Hisar Crime News: हिसार पुलिस जांच के दौरान आरोपी मुकेश की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया एक देशी कट्टा, दो जिंदा रौंद, एक खोल तथा मोटरसाइकिल नंबर HR-21-7073 मार्का हीरो बरामद की गई। वहीं दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी पुनित की निशानदेही पर गांव हरीकोट में खेत से एक अन्य देशी कट्टा बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना आजाद नगर में धारा 287 BNS एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरवर पुत्र विजय सिंह निवासी पनिहार चक्क, , मुकेश पुत्र अजीत निवासी दांग खुर्द, हाल सरसाना, तथा पुनित पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी हरीकोट, जिला हिसार के रूप में हुई है।

मामले में वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं फायरिंग के कारणों के संबंध में भी गहनता से जांच जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की जाएगी ।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Breaking News Hisar: खाप पंचायत की चेतावनी के बाद हिसार पुलिस की हांसी नारनौंद में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

August 13, 2026
Latest hisar news today live: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, सडक़ के चौड़ीकरण के लिए 4.05 करोड़ मंजूर

Latest Hisar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, सडक़ के चौड़ीकरण के लिए 4.05 करोड़ मंजूर

August 13, 2026
Haryana Roadways कर्मचारियों ने किया 5 सितंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Haryana Roadways कर्मचारियों ने किया 5 सितंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान, परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप

August 13, 2026
Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन

Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन

August 12, 2026
Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

August 11, 2026
रिश्तों की पूंजी के आगे फीका पड़ा धन: विश्वास की चाबी जिसने रिश्तों के बंद दरवाजे खोल दिए

रिश्तों की पूंजी के आगे फीका पड़ा धन: विश्वास की चाबी जिसने रिश्तों के बंद दरवाजे खोल दिए

August 9, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer