Lady teacher Manisha death case update
हरियाणा न्यूज टूडे, भिवानी/दिगावा। भिवानी का चर्चित लेडी टीचर मनीषा मौत मामले से शुक्रवार को पर्दा उठने की उम्मीद है। मामले में सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है। आज सीबीआई पंचकूला विशेष कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार दोपहर मनीषा के पिता संजय, गांव के पूर्व सरपंच महाबीर व सुरेश कुमार पंचकूला के लिए रवाना हो गए। वे शुक्रवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई में भाग लेंगे। उधर, मनीषा की मौत की बरसी पर गुरुवार को गांव दांगनी लक्ष्मण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
हरियाणा का चर्चित स्कूल टीचर मनीषा की मौत के मामले में CBI जांच पूरी होने और अब खुलासे का इंतजार बताया गया है।
मुख्य बिंदु:
- CBI ने पंचकूला विशेष कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करने की तैयारी की है।
- मनीषा के पिता संजय को CBI DSP शैलेंद्र सिंह मयाल की ओर से पत्र मिला है।
- रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मनीषा की मौत हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई।
- परिजनों और ग्रामीणों ने CBI जांच पर उम्मीद जताई है।
- रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को गांव की कमेटी के सामने रिपोर्ट रखी जाएगी।
- यदि परिजन CBI रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए तो हाईकोर्ट में याचिका लगाने की बात कही गई है।
- खबर में मनीषा के पिता ने कहा है कि यदि CBI रिपोर्ट में केवल लीपापोती सामने आती है तो वे कमेटी के बीच मामला रखेंगे।
मनीषा की मौत की बरसी पर गुरुवार सुबह गांव के एक मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिजन, ग्रामीण, किसान नेता व पंचायत मेंबर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनीषा के पिता संजय ने भावुक होते हुए कहा कि न्यू नहीं बेरा म्हारी छोरी के साथ क्या हुआ था, क्यूकर मरी। संजय ने कहा कि उन्हें सीबीआई की रिपोर्ट से अभी उम्मीदें हैं। अगर सीबीआई ने मामले में केवल लीपापोती की है तो वे कमेटी के बीच मामला रखेंगे। इसके बाद 36 बिरादरी के लोग ही बेटी को न्याय दिला सकते हैं।
CBI की जांच हुई पूरी, अब खुलासे का इंतजार
मनीषा के पिता संजय को दिल्ली सीबीआई के डीएसपी शैलेंद्र सिंह मयाल की तरफ से जारी पत्र मिला है। जिसमें बताया गया है कि मनीषा मौत मामले में लोहारू पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर मामले में सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है।
सीबीआई की तरफ से स्पेशल जुडिशियल मजिस्ट्रेट पंचकूला के सामने रिपोर्ट पेश की जाएगी। पत्र मिलने के बाद मनीषा के पिता संजय, पूर्व सरपंच महाबीर व सुरेश के साथ गुरुवार को पंचकूला के लिए रवाना हो गए हैं।
अब मामले में खुलासा होने का इंतजार है कि मनीषा की हत्या की गई थी या आत्महत्या थी। अगर हत्या की गई थी तो किसने की थी और आत्महत्या थी तो किस तरह की गई थी। हालांकि मनीषा के पिता संजय व दादा रामकिशन ने कहा कि सीबीआई पर जनता का दबाव था। इसलिए उन्होंने कुछ चीजें निकाली हैं। कल पता चलेगा कि सीबीआई ने क्या रिपोर्ट निकाली।
इसके अगले दिन शनिवार को वह गांव की कमेटी के सामने रिपोर्ट को रखेंगे। सीबीआई रिपोर्ट से वे संतुष्ट नहीं हुए तो वहीं पर जज के सामने अर्जी लगा देंगे।















