---Advertisement---

Latest News: अग्रोहा में दंपति सुसाइड मामला, जहर खाकर दी जान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar Haryana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे | हिसार जिले के अग्रोहा‌ क्षेत्र के गांव  असरावा में गुरुवार को खेत की ढाणी में रहने वाले दंपती आत्माराम (47) और उनकी पत्नी बसकोरी देवी (46) ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव करीब पांच एकड़ दूर किसी अन्य किसान के खेत में पड़े मिले। परिजनों ने दोनों को घर में नहीं पाया तो उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद घटनाक्रम का पता चला। ढाणी में बने मकान के कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार बसकोरी देवी की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, अब आत्माराम अपनी कमर में दर्द इत्यादि बीमारी से परेशान था।

इत्यादि बीमारी से परेशान था। अग्रोहा थाना प्रभारी ईश्वर ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि ढाणी के मकान में आत्माराम और बसकोरी देवी अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह दोनों ही मकान से गायब मिले। उन्हें परिजनों ने हर जगह ढूंढा लेकिन नहीं मिले। फिर कमरे से एक सुसाइड नोट व जहर की डिब्बी मिली। नोट को पढ़कर होश उड़ गए। फिर ग्रामीणों के साथ ढाणी से दूर खेतों में तलाश शुरू की जिनके शव करीब 5 एकड़ दूर किसान मख्खन डूडी के खेत की बाड़ी में मिले। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer