---Advertisement---

Hansi Live: स्वतंत्रता दिवस समारोह में बवाल; हांसी में किसान पुलिस के बीच पत्थराव, कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू कॉलेज पहुंचे सीएम

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Chaos at Independence Day celebrations in Hansi live

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi Live: हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बवाल हो गया। जब किसान संगठन और खाप प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे गुसाई किसानों ने पुलिस पर पत्थर बरसा दिए जिसमें कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हो गए। हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बवाल

Hansi News live: मिल रही जानकारी के मुताबिक हांसी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू कॉलेज पहुंचे और उनका विरोध करने के लिए आ रहे किसानों को पुलिस ने सी साइकिल पर रोकने का प्रयास किया तो किस उग्र हो गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर हल्का लाठी चार्ज किया जिसमें कई किसान और आम नागरिक घायल हो गए। इससे गुसाए किसानों ने पुलिस जवानों पर पत्थराव कर दिया। पत्थर लगने से पुलिसकर्मी घायल हुए तो उन्होंने भी किसानों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थराव

प्रदर्शन करने आ रही महिलाएं भी अपने आप को बचाने के लिए दुकानों में छप गई। काफी लोग चोटिला होकर वहां से भाग गए लेकिन काफी संख्या में लोग अब तक अपना विरोध बता रहे हैं। हांसी जींद रोड़ पर जींद जिले के गांव गुलकनी में जाम लगा दिया। वही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी जाम लगने और विरोध करने की सूचनाओं मिल रही है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पत्थर लगने से हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीएसपी घायल

हांसी में हुए बवाल में पत्थर लगने से हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीएसपी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हांसी एसपी के हाथ पर पत्थर लगा और उनके हाथ से खून बहने लगा। उन्होंने घटनास्थल पर ही रुमाल बांधकर अपना प्राथमिक उपचार किया और खून को रोका। बताया जा रहा है कि डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी भी किसानों के पत्थर लगने से घायल हो गए। वही इस पत्थरबाजी में काफी किसानों के सिर फट गए। उन्हें उपचार के लिए उनके साथी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विवाद में कौन-कौन किसान घायल हुए हैं।

डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई

हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस अब तक मुख्य आरोपित रमेश शर्मा की पत्नी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी रमेश शर्मा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी प्रशासन को चेतावनी दी हुई है कि जब तक जीवन कुंडू के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026
हांसी वासियों को स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, बिजेंद्र लोहान ने दी बधाई

हांसी वासियों को स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, बिजेंद्र लोहान ने दी बधाई

August 14, 2026
Narnaund News: नारनौंद में तीज की धूम; सावन के महीने में तीज का त्योहार हरियाणा में कैसे मनाया जाता है?

तीज की धूम: सावन के महीने में तीज का त्योहार हरियाणा में कैसे मनाया जाता है?

August 14, 2026
Haryana Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में अहम फैसलों पर कैबिनेट की मोहर

Haryana Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में अहम फैसलों पर कैबिनेट की मोहर

August 13, 2026

स्कूल संचालक के बेटे पर छात्रा से गलत हरकत का आरोप: युवक गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल?

August 12, 2026

Hansi News: 15 अगस्त को हांसी में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण

August 12, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer