---Advertisement---

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hansi Hisar jeevan Kundu murder case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम का विरोध करने का ऐलान

हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसानों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम का विरोध करने का ऐलान किया था। इसी को लेकर पुलिस ने रात भर छापेमारी की और कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हांसी शहर को पूरी तरह से सील किया हुआ है और किसानों ने भी खाप पंचायत के साथ मिलकर सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी हुई है।

जीवन कुंडू हत्याकांड में सीएम का विरोध करने जा रहे किसान गिरफ्तार

Latest News Hansi Hisar: हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड को हुए 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले के मुख्य आरोपित सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। किसान संगठनों के साथ-साथ अब राजनेता भी भाजपा पर अपने विधायक के रिश्तेदार को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। 14 अगस्त को किसानों ने हरियाणा के अधिकांश टोल नाकों पर 3 घंटे जाम रखा था। इस दौरान किसानों और खाप पंचायतों ने चेतावनी दी थी कि अगर आज रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हरियाणा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।

जीवन कुंडू हत्याकांड में नौ गिरफ्तार

हिसार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस शुक्रवार तक जीवन कुंडू मर्डर केस में मुख्य आरोपी की पत्नी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शुक्रवार रात को भी पुलिस ने इस मामले में हांसी जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें हांसी जिले के गांव भाटला निवासी विवेक पुत्र उम्मेद सिंह और दयाल सिंह कॉलोनी हांसी निवासी सुमित उर्फ सूती खान पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी फाइनेंसर रमेश शर्मा अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ₹50000 का इनाम घोषित किया हुआ है साथ ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है ताकि वह देश छोड़कर कहीं बाहर न भाग सके।

हांसी शहर किले में तब्दील कर सील

Hansi News live: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम को ही हांसी पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे हांसी शहर किले में तब्दील कर सील किया हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की जा रही है कि कई किसान नेताओं को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नारनौंद से किसान नेता बलवान लोहान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डायल की है कि उन्हें सीआईए पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी फाइनेंसर रमेश शर्मा उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री रिश्तेदार

किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी फाइनेंसर रमेश शर्मा उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री रिश्तेदार है। वहीं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी भाजपा पर अपने विधायक के ताऊ के लड़के को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और भाजपा आए दिन अपने नेताओं के रिश्तेदारों की गुंडागर्दी को तूल दे रही है। जिसको प्रदेश की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर समय रहते जीवन कुंड हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो इसका खामियाजना भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

जीवन कुंडू मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, किसानों को गिरफ्तार करने में पसीना बहा रही पुलिस

जब इस बारे में किसान मजदूर संगठन के नेता सरदानंद राजली से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन उसे न्याय दिलाने की मांग कर रहे किसानों और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर रही है। अगर पुलिस इतना जोर मुख्य आरोपी को पकड़ने में लगती तो शायद आज यह नौबत आते ही नहीं। काफी किसानों को नजर बंद किया गया है और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसानों को रोका जा सके लेकिन किसान जीवन कुंडू को न्याय डिकर ही दम लेंगे।

गौरतलब है कि हिसार के सूर्य नगर में डेयरी चलने वाले जीवन कुंडू की 4 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जिस समय यह वारदात हुई उसे समय जीवन कुंडू अपने पशुओं का गोबर डालने के लिए रेलवे लाइन की तरफ जा रहा था कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन आखिरी सांस लेने से पहले जीवन कुंडू ने एक वीडियो बनाई थी जिसमें उसने मुख्य आरोपी सहित अन्य हमलावरों के नाम भी लिए थे।

12 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और मृतक के परिजनों ने भी अभी तक जीवन कुंडू के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठनों के साथ-साथ खाप पंचायतें भी मैदान में कूदी हुई है। वहीं विपक्षी दलों के नेता भी जीवन कुंडू को न्याय दिलाने के लिए मैदान में उतर चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer