---Advertisement---

Breaking News: जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, पीड़ितों का दमन बंद करे सरकार

Follow Us
---Advertisement---

Latest Update jeevan murder case Hisar Breaking News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड पर बोली कुमारी सैलजा : मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में देरी, न्याय मांगने वालों पर कार्रवाई गंभीर सवाल

Hisar Breaking News: सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने जीवन कुंडू हत्याकांड को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक युवा की निर्मम हत्या के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी और न्याय की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार को पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांग रहे लोगों के साथ बल प्रयोग 

कुमारी सैलजा ने आज अंबाला में इस प्रकरण से जुड़े घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार को आम ग्रामीणों और किसानों के साथ टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांग रहे लोगों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं ठहराया जा सकता। हांसी में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज तथा किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घटनाओं की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड को लेकर कुमारी सैलजा का बयान

सांसद ने कहा कि जीवन कुंडू की हत्या के बाद परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना करना भी कठिन है। परिवार का आरोप है कि कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यदि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायतें दी गई थीं और धमकियों की जानकारी पुलिस को थी, तो इन तथ्यों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक या अन्य प्रभाव के कारण कानून से संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस पिता ने अपना जवान बेटा खोया, उसी परिवार को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मृतक के पिता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवालों का सरकार और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना शासन और प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

जीवन कुंडू हत्याकांड किसी एक जाति व समाज का मामला नहीं – सैलजा

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जीवन कुंडू हत्याकांड किसी एक जाति अथवा समाज का मामला नहीं है। यह न्याय और कानून के शासन का सवाल है। आज हरियाणा की 36 बिरादरी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। समाज की भावनाओं को समझते हुए सरकार को संवेदनशीलता और निष्पक्षता से काम करना चाहिए, न कि ऐसा कोई कदम उठाना चाहिए जिससे लोगों में अविश्वास और आक्रोश बढ़े।

कुमारी सैलजा ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से पथराव किए जाने संबंधी आरोपों को भी गंभीर बताते हुए कहा कि इन आरोपों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। इसी प्रकार गिरफ्तार किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाए जाने की भी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए।

सांसद कुमारी सैलजा ने मांग की कि जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्दोष किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर अनुचित मुकदमे वापस लिए जाएं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी न्याय मांगने वाली आवाजों को दबाना नहीं, बल्कि उन्हें सुनना और न्याय सुनिश्चित करना है। सरकार आम ग्रामीणों और किसानों पर बल प्रयोग बंद करे तथा जीवन कुंडू के परिवार को शीघ्र न्याय दिलाकर प्रदेश में कानून के शासन के प्रति विश्वास बहाल करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हांसी में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

August 15, 2026
Hansi News, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे हांसी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम करेंगे ध्वजारोहण

Hansi News, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे हांसी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम करेंगे ध्वजारोहण

August 14, 2026

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer