हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड लेटेस्ट अपडेट
हरियाणा न्यूज टूडे : हिसार में डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर शनिवार को हांसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए बवाल के बाद किसानों ने चेतावनी जारी कर दी है। किसानों की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और हिसार प्रशासन ने पाबंधियां लगा दी हैं। लेकिन अब देखना होगा कि किसान और मृतक के परिजन प्रशासन की इस चेतावनी को किस नजरिए से देखते हैं और आगे क्या रणनीति अपनाकर अपने आंदोलन को आगे ले जाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर बवाल
Hisar News Today: जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हांसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस किसानों के बीच हुए टकराव के बाद किसानों का गुस्सा ओर भी बढ़ गया है। पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ, मृतक जीवन के पिता विजेन्द्र कुंडू सहित कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है जो इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। वहीं हांसी पुलिस ने इस मामले में किसान नेता सुरेश कोथ, शमशेर सिंह पूनियां लाडवा सहित करीब 200 किसानों के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी खुद हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी थी।
हांसी किसान पुलिस विवाद

किसानों पर दर्ज मुकदमों, गिरफ्तार किसानों की रिहाई और जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्यआरोपी रमेश शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों, खाप पंचायतों सहित अन्य लोगों की बड़ी महापंचायत रविवार को हिसार में बुलाई गई है। इसको लेकर हिसार प्रशासन ने सख्त पाबंधी लगा दी है और किसी भी धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
धारा 163 के तहत आदेश जारी, हिसार शहर में पाबंदियां
Latest Hisar News in Hindi: हिसार जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त महेंद्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए हिसार शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं। यह आदेश 15 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हाल ही में हिसार में हुई एक घटना के संबंध में मृतक के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और टोल प्लाजा बंद करने के आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक एवं सरकारी संपत्ति की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके तहत हिसार में किसी भी स्थान पर चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। हिसार शहर में 200 मीटर के दायरे तक सडक़ों के दोनों ओर वाहनों के खड़े करने पर रोक रहेगी। लाठी, डंडा, तलवार, गंडासा तथा अन्य घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। खुले रूप में पेट्रोल, डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थों को बोतल, कैन अथवा अन्य पात्रों में लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हांसी एसपी की वायरल वीडियो
हांसी प्रदर्शन के दौरान हांसी में प्रदर्शन करने आ रहे किसानों पर हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के पत्थर फेंकने की वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। इससे संबंधित एक ऑडियो क्लीप भी वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति खुद को हांसी पुलिस प्रवक्ता बताते हुए महिला को पुलिस अधीक्षक की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट से हटाने के लिए कहता हुआ सुनाई दे रहा है। जबकि महिला पुलिस प्रवक्ता को हाई कोर्ट जाने की बात कह रही है। महिला ने कहा कि इसमें गलत क्या है। क्या एक आईपीएस अफ्सर का काम अनपढ़ और आम लोगों पर पत्थर फैंकने की ट्रैनिंग दी जाती है या कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना चाहिए।

वहीं हांसी प्रदर्शन के दौरान किसानों पर राइफल से गोली चलाने की कोशिश करने वाले सीआईए इंस्पेक्टर कप्तान सिंह को सस्पेंड करने व उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग किसान व इस आंदोलन से जुड़ी आम जनता कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं कि अगर पुलिस अधीक्षक के हाथ में चोट लगी है तो वो उसी हाथ से जनता पर पत्थर कैसे फेंक रहे हैं। इससे साबित होता है कि पुलिस अधीक्षक झूठ बोल रहे हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। वो बस मुख्यमंत्री के सामने नंबर बनाने के लिए अपने हाथ पर पट्टी बांधे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और कमेंट सहित पुलिस अधीक्षक की बातों में कितनी सच्चाई है ये सब अपने विवेक से समझें। क्योंकि हरियाणा न्यूज टूडे इन सब बातों की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस बात में पूर्ण रूप से सच्चाई है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में बवाल हुआ था और हिसार प्रशासन ने इसको लेकर धारा 163 लगा दी है।








