---Advertisement---

हांसी में दर्दनाक हादसा: व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत

Follow Us
---Advertisement---

Hansi accident News in Hisar Tosham road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे: हांसी में दर्दनाक हादसा हो गया।‌ हादसा उसे समय हुआ जब व्यक्ति सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुका था कि ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ‌ पुलिस नंबर तक के परिजनों की शिकायत पर अध्यापक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिसार तोशाम रोड़ पर हादसा

हांसी जिले के गांव कंवारी से होकर गुजर रहे हिसार तोशाम रोड पर शुक्रवार की रात को एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। ‌

कंवारी गांव में ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

मृतक व्यक्ति की पहचान हांसी जिले के गांव कंवारी निवासी 40 वर्षीय रणधीर के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को खाना खाने के बाद रणधीर घूमने के लिए घर से बाहर निकाला था। परिजनों का आरोप है कि जब वह रात को करीब 9:00 बजे वापस घर आते समय सड़क किनारे पेशाब कर रहा था कि किसी ट्रक चालक ने अचानक अपने ट्रक को पीछे लिया। ट्रक पीछे लेते समय ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया और लापरवाही दिखाते हुए लोडिंग ट्रक को पीछे ले लिया जिसके कारण ट्रक के पिछले दोनों टायर रणधीर के ऊपर चढ़ गए। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ‌

 

परिजनों ने बताया कि हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हांसी सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात तक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ट्रक चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund News: नारनौंद में अस्पताल से महिला लापता, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

August 16, 2026
Hansi News: नारनौंद में सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स लापता

Hansi News: नारनौंद में सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स लापता, घर से ड्यूटी के लिए निकली

August 16, 2026
Narnaund News: नारनौंद में शराब ठेके का ताला तोड़कर नगदी चोरी, नगदी से भरा गला चुराकर फरार

Narnaund News: नारनौंद में शराब ठेके का ताला तोड़कर नगदी चोरी, नगदी से भरा गला चुराकर फरार

August 16, 2026

हांसी पुलिस-किसान टकराव: सुरेश कोथ गिरफ्तार, 200 किसानों पर मामला दर्ज, हांसी जींद रोड़ जाम

August 15, 2026

हांसी में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

August 15, 2026
Independence Day: नारनौंद में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली छात्रों ने अनूठे तरीके से पेश किए कार्यक्रम, फोटो वीडियो से देखें स्वतंत्रता दिवस

नारनौंद स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली छात्रों ने अनूठे तरीके से पेश किए कार्यक्रम, फोटो वीडियो से देखें स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer