---Advertisement---

नारनौंद स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली छात्रों ने अनूठे तरीके से पेश किए कार्यक्रम, फोटो वीडियो से देखें स्वतंत्रता दिवस

Follow Us
Independence Day: नारनौंद में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली छात्रों ने अनूठे तरीके से पेश किए कार्यक्रम, फोटो वीडियो से देखें स्वतंत्रता दिवस
---Advertisement---

India Independence Day Narnaund News in Hindi

Haryana News Today: नारनौंद की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day Narnaund News) बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एसडीएम विकास यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं स्कूली छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। भीषण गर्मी के बीच आजादी के इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम विकास यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि खुली हवा में जो आजादी की सांसें ले रहे हैं वो हमारे शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही मुम्कीन हो पाया है। आजादी के बाद देश के हालात तेजी से बदले हैं और आज हमारे देश की विकसित देशों में गिनती की जाती है। मौजूदा सरकार हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी नीतियां चला रही है और इन सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को धरातल पर मिल रहा है।

नारनौंद स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन स्कूलों के छात्रों ने पेश किए कार्यक्रम

Narnaund Independence Day News : इस दौरान होली फिल्ड सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, टैगोर सीनियर सैकेण्डीरी स्कूल नारनौंद, उपासना स्कूल नारनौंद, एसबीएस स्कूल माढ़ा, सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ, नवयुग हाई स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका विधालय माढ़ा, सरकारी स्कूल नारनौंद सहित आसपास के दर्जनों स्कूलों के छात्रों द्वारा अनेक रंगारंग व देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने आए लोग अपने बच्चों के इस हुनर को देखकर अचंभित दिखाई दिए और उनकी प्रतिभा को देख तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में झलकी हरियाणवी संस्कृति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में वैसे तो देश भक्ति गीतों पर छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लेकिन अधिकांश में प्रतिभागी छात्रों ने देश भक्ति गीतों के साथ साथ अपनी हरियाणवीं संस्कृति को बचाने का भी संदेश दिया। वहीं देश की सीमाओं पर रक्षा कर रहे हमारे सैनिकों के मान सम्मान को लेकर भी कार्यक्रम में झलकियां दिखाई पड़ी। देश में किसान और जवान की भूमिका सहित ग्रामीण अंचल के रहन सहन को भी कार्यक्रम में प्रस्तुत कर युवाओं को नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

वीडियो अपलोड हो रही है कुछ समय बाद फिर से ट्राई करें।

Hansi Live: स्वतंत्रता दिवस समारोह में बवाल; हांसी में किसान पुलिस के बीच पत्थराव, कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू कॉलेज पहुंचे सीएम,

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर,

नारनौंद नगर पालिका का विशेष संदेश

नारनौंद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,

एसडीएम विकास यादव ने फहराया तिरंगा

देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस नारनौंद की नई अनाज मंडी परिसर में पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में एसडीएम नारनौंद विकास यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नायब तहसीलदार नरेंद्र गौतम ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने प्रातः 8:58 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फलदार पौधे विपरीत किए गए।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, हरियाणवी संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को किया नमन
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। इसलिए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विकास के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और आज देश विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता
एसडीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य और तेजी से हासिल किया जा सकता है।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों का त्याग एवं बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
समारोह में नगर पालिका चेयरमैन शमशेर उर्फ कूकन, मार्केट कमेटी चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, नायब तहसीलदार खेड़ी चौपटा नरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह, एसडीओ बिजली निगम प्रदीप हुड्डा, बीडीपीओ सत्यवान बूरा, नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार, मार्केट कमेटी सचिव रवि कुमार, जिला पार्षद राजेंद्र चहल, जिला पार्षद नीलम जांगड़ा, मास्टर राजेश गौतम, एसबीएस स्कूल माढ़ा के डायरेक्टर डॉ सुनील चहल, जगदीश भैरो, सरपंच एसोसिएशन प्रधान मजीत, सरपंच सुलचानी, नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह में विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer