---Advertisement---

हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

Follow Us
Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग
---Advertisement---

Hisar Jeevan Kundu murder case protest highway blockade updates

Haryana News Today : हिसार जीवन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वारदात के 10 दिन बाद किसान संगठन और खाप पंचायतेें सडक़ों पर उतर आई। किसान संगठनों व खाप प्रतिनिधियों के आहवान पर हिसार के सभी टोल नाकों को करीब तीन घंटे तक जाम रखा गया। हिसार दिल्ली मार्ग पर स्थित मय्यड़ टोल पर किसान नेता और हांसी पुलिस के डीएसपी के बीच काफी नौंक झौंक देखने को मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा विधायक का रिश्तेदार है जीवन हत्याकांड का मुख्य आरोपी – सुरेश कोथ

Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग
Suresh Koth

किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अगस्त की सुबह तक मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को हांसी में ध्वजारोहण नहीं करने देंगे और उनके कार्यक्रम का विरोध करेंगे। किसान नेता सुरेश कोथ ने साफ तौर पर कहा है कि जीवन हत्याकांड का मुख्यआरोपी रमेश शर्मा उचाना से विधायक देवेन्द्र अत्री का रिश्तेदार है और राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस इसको बचाने का प्रयास कर रही है। इसकी चर्चा हिसार में ही नहीं बल्कि जींद में भी गूंज रही है।

 

Hisar Protest News in Hindi

शुक्रवार को मृ़तक के परिजनों के साथ किसान संगठनों सहित अनेक खापों के लोगों ने हिसार के सातों टोल नाकों को तीन घंटे तक बंद रखा। जिनमें से हिसार के चौधरीवास टोल, बाडो पट्टी टोल, अग्रोहा टोल, लांधड़ी टोल, हांसी के मय्यड़ टोल व जींद भिवानी मार्ग पर स्थित बास टोल नाकों पर भारी संख्या में लोग सुबह से ही जमा होने लगे थे और जैसे ही 11 बजे तो टोल नाकों पर जाम लगा दिया। इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य एमरजैंसी वाहनों को निकलने दिया। हांसी के मय्यड़ टोल पर हाइवे को जाम करने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी विनोद शंकर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया।

जीवन हत्याकांड को लेकर सतरोल खाप ने बास टोल पर लगाया जाम

Narnaund News Today : हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन हत्याकांड को लेकर सतरोल खाप ने बास टोल पर जाम लगाकर टाल को फ्री करवाया। इस दौरान सैकड़ो लोग मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। मौके पर डीएसपी रविंद्र सांगवान सहित भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
सतरोल खाप के प्रधान संदीप खरब, टोल प्रधान सतीश पुट्टी, धर्मपाल बडाला, मास्टर फूल कुमार पेटवाड़, उमेश शर्मा, शीलू लोहान, राजेश पानू, वीरेंद्र बामल, बलजीत सिंह ने बताया कि हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन की हत्या कर दी गई और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही लगातार इसके हथियारों को पकड़ने के लिए हिसार में धरने प्रदर्शन की जा रहे हैं पंचायत मैं फैसला हुआ था कि 13 अगस्त तक मुख्य आरोपी कोनहीं पकड़ा गया तो 14 अगस्त को प्रदेश के सभी टोल फ्री करके जाम लगया जाएगा। उसी को लेकर बास टोल पर जाम लगाकर फ्री करवाया गया हैं। जब जीवन के हत्यारों को नहीं पकड़ा जाएगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

डीएसपी के इस फैसले पर किसान नेता सुरेश कोथ क्रोधित हो गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही चेता दिया था कि शुक्रवार 14 अगस्त को तीन घंटे के लिए सभी टोल नाकों पर जाम लगाएंगे। क्या हांसी जिला हरियाणा से बाहर है जो इसमें जाम लगाना उचित नहीं है। इस पर वहां पर मौजूद लोगों ने किलकारियां मारकर पुलिस की खुब खिली उड़ाई। वहीं किसान नेता एवं पूनियां खाप के प्रधान शमशेर सिंह पूनियां ने कहा कि पहले ये कार्यक्रम 11 बजे से दो बजे तक का था, लेकिन पुलिस के गलत रवैये के कारण अब 20 मिनट की देरी से यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।

बाडोपट्टी टोल पर तीन घंटे का पूर्ण जाम सफल, करीब 2 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

जीवन कुंडू को न्याय दिलाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान

14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाडोपट्टी टोल पर पूर्ण जाम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो हजार किसान, मजदूर, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक पहुंचे। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सरपंच दर्शन पाबड़ा, वरिष्ठ किसान नेता राजू भगत सरसौद, मास्टर रामकुमार नैन एवं कामरेड मियां सिंह बिठमड़ा ने की। जाम का मुख्य मुद्दा जीवन कुंडू को न्याय दिलाना तथा उनके हत्यारों को गिरफ्तार करवाना रहा।

हिसार जीवन हत्याकांड, 3 घंटे बंद रहे 7 टोल:हुक्का लेकर बैठे रहे किसान संगठन, बोले- 15 अगस्त को CM के प्रोग्राम का विरोध करेंगे
हिसार में टोल पर दरी बिछाकर बैठीं महिलाएं, किसानों ने लेन के बीच में ही हुक्का रख लिया।

संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टोल पर पूर्ण जाम रखा गया। इस दौरान सामान्य आवागमन बंद रहा। हालांकि एम्बुलेंस, मिलिट्री वाहनों, स्कूल बसों तथा परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों सहित आवश्यक एवं आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया गया। दोपहर 2 बजे जाम समाप्त होने के बाद जाम में फंसे सभी ट्रकों एवं अन्य वाहनों को बिना टोल शुल्क लिए निकाला गया।

 

 

न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
बाडोपट्टी टोल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जीवन कुंडू को न्याय दिलाना और उनके हत्यारों को गिरफ्तार करवाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी, भ्याण खाप के गांवों के लोगों, आसपास के सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, युवाओं तथा न्याय की लड़ाई में विश्वास रखने वाले नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संघर्ष को मजबूती प्रदान की।

कल हांसी में भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे किसान-मजदूर
सभा के दौरान घोषणा की गई कि कल हांसी में होने वाले कार्यक्रम में बाडोपट्टी टोल से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। बड़ी संख्या में लोग आज रात ही हांसी पहुंचकर अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां ठहरेंगे, जबकि आसपास के गांवों से लोग सुबह 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हांसी पहुंचेंगे। कमेटी ने कहा कि जीवन कुंडू को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष अब और व्यापक रूप लेगा तथा न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

टोल पर इन वक्ताओं ने किया संबोधित

हिसार जीवन हत्याकांड, 3 घंटे बंद रहे 7 टोल:हुक्का लेकर बैठे रहे किसान संगठन, बोले- 15 अगस्त को CM के प्रोग्राम का विरोध करेंगे
कार्यक्रम को विनोद कुंडू पूर्व सरपंच, दलबीर पूर्व सरपंच पाबड़ा, रोहतास कंडूल पूर्व सरपंच, अनिल सरपंच प्रभुवाला, शेरू सरपंच खेदड़, किताब सिंह पूर्व सरपंच सरसौद, सुजान सिंह पूर्व सरपंच सोथा, नरेश भ्याण खाप युवा अध्यक्ष, नरेश सेलवाल विधायक उकलाना, बृजलाल पूर्व चेयरमैन, प्रोफेसर छत्रपाल पूर्व मंत्री, धोला जेवरा, सितेंद्र सहारण, कलिराम खेदड़, अमरजीत कुंडू, सुमेर कुंडू, राजेश संदलाना, तेजबीर पुनिया, सुरेश कोथ, सरबत पुनिया, अनिल बालकिया, रोहतास राजली, राजपाल पुनिया, वजीर फौजी, विरेंद्र लितानी, जितेन्द्र श्योराण, गुलाब खेदड़, राजेन्द्र लितानी, संजय कुंडू, महेंद्र सिहाग, बलबीर नंबरदार, मास्टर फूलसिंह, कामरेड मोहनलाल, कृष्ण कुमार पूर्व सरपंच खैरी, रमेश कंडूल, ईश्वर वर्मा, सत्यवान खेदड़, मास्टर धूप सिंह भ्याण, कुलदीप कुंडू, मुकेश कंडूल सहित अनेक किसान-मजदूर एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

आपको बता दें कि 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूर्य नगर हिसार निवासी जीवन कुंडू की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जीवन की हत्या का आरोप फाइनेंसर रमेश सहित 10-15 लोगों पर लगाया गया था। लेकिन पुलिस दस दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में मुख्य आरोपित को नहीं पकड़ पाई है। वहीं पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित की पत्नी प्रोमिला सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकि बचे आरोपितों की सूचना देने पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित करने के साथ साथ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। ताकि आरोपी देश छोडक़र ना भाग सकें।

 

गौरतलब है कि शुक्रवार को जीवन की हत्या हुए 11 दिन का समय हो चुका है और अगर उसकी हत्या वाले दिन उसका अंतिम संस्कार हो जाता तो अब तक उसकी तेहरवीं भी हो जाती। लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव का अब तक भी अंतिम संस्कार नहीं किया है और उसे न्याय दिलवाने के लिए उसी दिन से सडक़ों पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट,सीएम से मुलाकात के बाद फैसला

August 17, 2026

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में खुलासा: अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या, एक गिरफ्तार

August 17, 2026

हिसार महापंचायत में बड़ा फैसला: सरकार ने भेजा निमंत्रण, वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो करेंगे रोड़ जाम

August 16, 2026

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer