---Advertisement---

Latest News Hisar: जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट,सीएम से मुलाकात के बाद फैसला

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar Jeevan Kundu Murder Case 

Latest News Hisar: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। जीवन कुंडू न्याय संगर समिति की मुलाकात सीएम के साथ हुई और सीएम से मुलाकात के बाद कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले जीवन कुंडू को न्याय दिलाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में तगड़ा बवाल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ सहित करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर भौंडसी से जेल भेज दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार महापंचायत के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से जीवन कुंडू न्याय संघर्ष समिति को बातचीत का निमंत्रण मिला था। पांच सदस्य की कमेटी में पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। ‌ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कमेटी को आश्वासन दिया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश शर्मा उर्फ रमेश अत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Latest News Hisar: जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट,सीएम से मुलाकात के बाद फैसला
हांसी बवाल की तस्वीरें

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हांसी में पुलिस और किसानों के बीच हुए टकराव को लेकर दर्ज फिर को कैंसिल किया जाएगा और जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें भी रिहा किया जाएगा। इसके अलावा जिन किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को पुलिस ने इंपाउंड किया है उन्हें भी रिलीज किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के साथ-साथ मृतक की पत्नी को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है।

 

कमेटी के सदस्य रवि कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सफल रही। मुख्यमंत्री ने उनके सभी मांगों को मान लिया है और सोमवार को हिसार जिले के गांव किनाला में जीवन कुंडू का हत्या के करीब 1 दिन बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिवार के न्याय समिति ने किसानों के साथ मिलकर आगे की अपनी थी उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

 

आपको बता दें कि जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर रविवार को हिसार के लघु सचिवालय में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस महापंचायत में निर्णय लिया गया था कि अगर मुख्यमंत्री से वार्ता सफल नहीं होती और मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार की मांगों को नहीं मानते तो सोमवार से हिसार दिल्ली, हिसार सिरसा और हिसार चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया जाएगा।

 

गौरतलब है कि जीवन कुंडू हत्याकांड मामले में स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री का विरोध करने हांसी आ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था और इस मामले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया था और दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुई थी। इसके बाद हांसी पुलिस ने 10 नामजद किसानों सहित करीब 200 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वही हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाने के मामले में बरवाला थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में खुलासा: अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या, एक गिरफ्तार

August 17, 2026

हिसार महापंचायत में बड़ा फैसला: सरकार ने भेजा निमंत्रण, वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो करेंगे रोड़ जाम

August 16, 2026

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026
Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

August 14, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer