---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद में अस्पताल से महिला लापता, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

Follow Us
---Advertisement---

नारनौंद में अस्पताल में दवा लेने आई महिला लापता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र में एक करीब 30 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 15 अगस्त 2026 को खेड़ी चौपटा स्थित एक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। इसके बाद वह अचानक वहां से लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसके साथ रहने वाले युवक ने थाना नारनौंद में शिकायत देकर पुलिस से महिला की तलाश करने की गुहार लगाई है।


दवाई लेने अस्पताल पहुंची महिला लापता
पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद उपमंडल के गांव गैबी नगर ( किन्नर) निवासी सुनील ने बताया कि हिसार की रहने वाली अंजली उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 15 अगस्त 2026 की शाम करीब 3 बजे महिला उसके चाचा के साथ खेड़ी चौपटा स्थित राजेश अस्पताल में दवाई लेने के लिए पहुंची थी। शिकायत के मुताबिक, महिला को अस्पताल के पास छोड़कर उसका चाचा दूसरी दुकान पर काम के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब उसने वापस आकर देखा तो अंजली वहां नहीं मिली।

आसपास और रिश्तेदारियों में की गई तलाश
महिला के अचानक लापता होने के बाद परिवार और परिचितों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों के अलावा रिश्तेदारियों में भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी महिला का सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना थाना नारनौंद पुलिस को दी गई। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से महिला को जल्द तलाश करने की मांग की है।

लापता महिला का हुलिया
शिकायत में महिला का हुलिया भी पुलिस को बताया गया है। इसके अनुसार अंजली की उम्र करीब 30 वर्ष, कद लगभग 5 फुट 3 इंच और रंग गेहुआं है। महिला के कपड़ों के संबंध में बताया गया है कि वह काले रंग का सूट-सलवार पहने हुए थी और पैरों में चप्पल थी। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। महिला के संबंध में किसी व्यक्ति को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

महिला के लापता होने के कारण

पुलिस आसपास के क्षेत्र, संभावित स्थानों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर महिला की तलाश कर रही है। मामले में महिला के आने-जाने के रास्तों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से संबंधित जानकारी की भी जांच कर रही  है। फिलहाल महिला के लापता होने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और महिला के मिलने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer