---Advertisement---

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में खुलासा: अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या, एक गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Murder Case : Talwandi Rukka murder   

हरियाणा न्यूज टूडे: हिसार जिले के तलवंडी रुक्का हत्याकांड में आजाद नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोप है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग की तेजधार हथियारों से गला काटकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

तलवंडी रुक्का गांव में अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे बुजुर्ग महाबीर पर तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था जिसकी वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देकर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के बेटे बलवान की शिकायत पर अज्ञात युगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी और रविवार को मृतक के शो का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग की हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक बुजुर्ग महाबीर के पोते नरेश ने कुछ समय पहले ही पास के गांव की रहने वाली एक युवती के साथ लव मैरिज की है। पुलिस ने मामले की अलग-अलग एंगल से जान शुरू की और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग की हत्या की है क्योंकि उसके पोते ने अंतरजातीय प्रेम विवाह (लव मैरिज) की है और इसी रंजिश को लेकर उन्होंने बुजुर्ग महाबीर की हत्या कर दी।

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में पुलिस की छापेमारी

आजाद नगर थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान गांव रावत खेड़ा निवासी लवकेश उर्फ आशीष पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या

इस संबंध में आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार रविवार की रात को गांव तलवंडी रुक्का में बुजुर्ग की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ गया था कि मृतक बुजुर्ग के पोते ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया है। पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया और इस मामले में पुलिस ने लवकेश उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित कानों पर छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हिसार महापंचायत में बड़ा फैसला: सरकार ने भेजा निमंत्रण, वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो करेंगे रोड़ जाम

August 16, 2026

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026
Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

August 14, 2026

Latest News: अग्रोहा में दंपति सुसाइड मामला, जहर खाकर दी जान

August 14, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer