Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund Putthi Double Murder Case : पुट्ठी डबल मर्डर केस में अमन फरमाना गिरफ्तार

0 minutes, 7 seconds Read

 

Hansi News Today: Narnaund Putthi Double Murder Case : Aman Farmana arrested

Hansi News Today : नारनौंद क्षेत्र के गांव पुट्ठी में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को फरमाना गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित ने इस डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपित को शरण दी थी। लेकिन पिछले तीन सालों से वो पुलिस से बच रहा था।

 

Narnaund News Today : हत्या मामले में मुख्य आरोपित को शरण देने वाला गिरफ्तार

हिसार जिले के गांव पुट्ठी के बेडवा रोड़ पर तीन साल पहले सन 2022 में निंदाना गांव के दो युवकों की दिन दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। मामला गैंगवॉर से जुड़ा हुआ था। इस डबल मर्डर के मुख्य आरोपियो को शरण देने वाला रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी अमन फरमाणा को CIA Hansi Police ने तीन साल बाद गिरफ्तार किया है।

 

 

सीआईए स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपित ने वर्ष 2022 में गांव पुट्ठी-बेडवा रोड़ पर हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपियो को शरण दी थी। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 10 आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपित अमन को पुलिस ने अदालत में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार बेल पर रिहा किया गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *