---Advertisement---

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News live: Rakhigadhi Festival latest News

Narnaund News live: तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का अनौखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अल्का सरिन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्का मलिक ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.एन. भारद्वाज, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप मित्तल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंगलेश चौबे, एसडीएम विकास यादव, बरवाला उपमंडल के एसडीएम वेद प्रकाश बेनीवाल सहित अनेक प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अल्का सरिन ने पुरातात्विक स्थलों दौरा किया, अपने हाथों से मिट्टी का बर्तन भी बनाया

मुख्य अतिथि न्यायाधीश अल्का सरिन ने महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करते हुए उनके द्वारा घरों में तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली और उनकी मेहनत व आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

न्यायाधीश अलका सरीन ने कृत्रिम पुरातात्विक साइट पर प्रतीकात्मक उत्खनन गतिविधि में भी लिया भाग


इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए कृत्रिम पुरातात्विक साइट पर प्रतीकात्मक उत्खनन गतिविधि में भाग लिया और प्राचीन सभ्यता की वैज्ञानिक खोज प्रक्रिया को नजदीक से देखा। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से मिट्टी का बर्तन भी बनाया।


मुख्य मंच पर विभिन्न विद्यालयों की टीमों द्वारा प्रस्तुत की जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी न्यायाधीश अल्का सरिन ने ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मुख्य अतिथि के साथ सेल्फी भी ली।
महोत्सव के दौरान न्यायाधीश अल्का सरिन ने राखीगढ़ी स्थित हड़प्पा कालीन पुरातात्विक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने राखीगढ़ी के टीला नंबर एक व तीन का भी दौरा कर हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने। उन्होंने उत्खनन के दौरान प्राप्त कच्ची ईंटों की इमारतों, पक्की ईंटों का कुआं तथा अन्य ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया।

 


इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को जानकारी देते हुए बताया कि राखीगढ़ी में उत्खनन के दौरान अब तक हड़प्पा काल से पूर्व, हड़प्पा काल तथा हड़प्पा काल के बाद की सभ्यताओं के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां खेल स्टेडियम अथवा थिएटर जैसी संरचनाओं के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि उत्खनन का कार्य पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

 


इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने राखीगढ़ी म्यूजियम में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्राचीन सभ्यता से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं में गहरी रुचि दिखाई।
फोटो कैप्शन:(1 )कृत्रिम पुरातात्विक साइट पर उत्खनन करती मुख्य अतिथि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अल्का सरिन।
(2) प्रदर्शनी स्थलों का अवलोकन करती मुख्य अतिथि न्यायाधीश अल्का सरिन।
(3) सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करती मुख्य अतिथि न्यायाधीश अल्का सरिन।
(4) पुरातात्विक स्थल का दौरा करती मुख्य अतिथि न्यायाधीश अल्का सरिन।
(5) पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन करती मुख्य अतिथि न्यायाधीश अल्का सरिन।
(6) राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान मिट्टी का बर्तन बनाती मुख्य अतिथि न्यायाधीश अल्का सरिन।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer