Verification: eefe237ed2c24d7f

Live Update: जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज, संसद कूच कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

0 minutes, 8 seconds Read

Live Update jantar mantar protest Lathi charge

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Live Update: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठी चार्ज से प्रदर्शनकारियों को चोट आई हैं और कई लोगों के सिर भी फट गए हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारी संसद की तरफ कुछ कर रहे थे और कुछ प्रदर्शनकारियो ने पुलिस वेरिफिकेशन तोड़क सांसद थाने तक पहुंच गए। उधर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए तीन शर्ते रखी हैं। ‌

जंतर मंतर पर धरने को समर्थन

सोमवार की सुबह जंतर मंतर पर चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए करीब 35000 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की तरफ कुच किया। पुलिस ने बीच-बीच में उन्हें रोकने के लिए बेरिकेट्स लगाए हुए थे। साथ ही प्रदर्शन कार्यों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी संसद भवन तक ना जा पाए इसको लेकर पुलिस ने कुछ-कुछ दूरी पर बैरिकेट्स लगाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकालने की परमिशन नहीं ली।  ( Delhi jantar mantar live )

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, “भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं… संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता।”

प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज

दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया है जिसकी वजह से काफी प्रदर्शनकारियों के सिर फुट गए और कुछ घायल हो गए। उनके द्वारा निकाला जा रहा है संसद मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर लोगों की जवान लाठी से दबाना चाहती है।

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी तीन शर्ते

23 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए तीन शर्ते रखी हैं। उन्होंने अपनी पहली शर्त में कहा है कि शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जिम्मेदारी सरकार ले। वहीं उनकी दूसरी शर्त है कि प्रदर्शनकारियों को संसद भवन तक जाने दिया जाए और संसद सत्र के दौरान उनकी आवाज को संसद में उठाने का भरोसा दिया जाए। उनकी तीसरी प्रमुख मांग है कि स्वास्थ्य करना को देखते हुए सांसद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में आकर सांसद उन्हें आश्वासन दें कि उनकी मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, “… मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर:
a. सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की ज़िम्मेदारी ले, या

b. मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुँचें और वहाँ अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएँ कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएँगे, या

c. अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाज़त न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर उपरोक्त आश्वासन दें।

सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नज़रबंदी से, जहाँ मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आज़ादी पर रोक लगी हुई है।”

दिल्ली में 20 जुलाई को CJP के संसद तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट किया, “सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।”

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer