---Advertisement---

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

Follow Us
---Advertisement---

 

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

हरियाणा न्यूज, नई दिल्ली/चंडीगढ़, 20 जुलाई। सिरसा से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान वह राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ अपने संसदीय क्षेत्र सिरसा और हरियाणा से जुड़े जनहित के सभी महत्वपूर्ण विषयों को लोकसभा में प्रमुखता से उठाएंगी। उन्होंने कहा कि देश का युवा, किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक कई समस्याओं का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार समाधान देने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मानसून सत्र शुरू होने से पहले नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे, मंदिर में हुई चोरी की घटना, बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें और आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है, लेकिन सरकार की ओर से राहत देने के लिए कोई प्रभावी नीति सामने नहीं आई है।

मिडिल ईस्ट संकट और ईंधन की कीमतों पर सरकार से जवाब मांगा

कुमारी सैलजा ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर देश की अर्थव्यवस्था और ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे समय में केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल दावे करने के बजाय ठोस जवाब देना चाहिए।

 

इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर भी उठाए सवाल

सांसद ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर न तो पर्याप्त जनजागरूकता है और न ही आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया गया है। कई वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के बाद तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक न तो स्पष्ट मानकीकरण दिखाई देता है, न प्रभावी गुणवत्ता जांच की व्यवस्था है और न ही ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है जिससे उपभोक्ता ईंधन की गुणवत्ता की जांच कर सके। इसका सीधा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

 

घग्गर बेल्ट में कैंसर और प्रदूषित पेयजल का मुद्दा उठेगा

कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा सहित घग्गर बेल्ट वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही है। इसके अलावा प्रदूषित पेयजल, बिजली और पेयजल संकट जैसी समस्याएं भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को जवाबदेह बनाया जाएगा और संसद में इन मुद्दों को तथ्यों और प्रमाणों के साथ रखा जाएगा।

 

जनता की आवाज़ संसद तक पहुंचाना विपक्ष का दायित्व

कुमारी सैलजा ने कहा कि विपक्ष का कार्य केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को संसद तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के दौरान वह राष्ट्रीय और स्थानीय जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ लोकसभा में उठाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

स्कूल संचालक के बेटे पर छात्रा से गलत हरकत का आरोप: युवक गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल?

August 12, 2026

Hansi News: 15 अगस्त को हांसी में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण

August 12, 2026

Rohtak News: मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में नया मोड़; महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत का शीलू बल्हारा को लेकर बड़ा फैसला

August 11, 2026
Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

August 11, 2026

Jhajjar News: झज्जर में ईंट मारकर हत्या; पशु बाड़े में पार्टी विवाद, युवक के सिर में मारी ईंट

August 11, 2026

Rohtak News: रोहतक ऑनर किलिंग में एफएसएल सहित 3 गवाहों के बयान दर्ज

August 11, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer