बडाला गांव से महिला लापता, बास थाना में मामला दर्ज
Hansi beauty parlour women missing
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद/बास। हांसी में ब्यूटी पार्लर पर काम करने के लिए घर से निकली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला घर से हांसी जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
पति पत्नी के बीच अनबन, मायके से महिला लापता
हांसी जिले के गांव बडाला गांव निवासी महिला ने बास पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की करीब चार साल पहले हिसार जिले के दूर्जनपुर निवासी सलमान के साथ शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते संगीता अपनी मां के पास बडाला में रह रही थी।
उसकी बेटी हांसी में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। परिजनों के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह हांसी स्थित काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
जिस दुकान पर काम करती थी, वहां भी नहीं पहुंची
बेटी के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सबसे पहले हांसी में उस दुकान पर संपर्क किया गया, जहां वह काम करती थी। वहां से परिजनों को बताया गया कि उस दिन दुकान पर काम करने के लिए आई ही नहीं थी।
इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद बताया जा रहा है।
इस हुलिए में निकली थी महिला
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में महिला का हुलिया भी बताया है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 3 इंच, रंग गोरा बताया गया है। वह कबूतरी रंग का सूट-सलवार और पैरों में चप्पल पहने हुए थी।
ताजा समाचार हरियाणा :-
स्कूल बसों पर कसा शिकंजा, 9 के चालान,
बरवाला से डम्पर चोरी: हांसी से दो आरोपियों को दबोचा; 7 हजार रुपये बरामद,
कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, दो बहनों का था इकलौता भाई,
भिवानी के नंदगांव में दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से राजमिस्त्री कृष्ण कुमार की मौत, चालक फरार,













