भिवानी में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या
Bhiwani News Today: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव धनाना में जमीनी विवाद उस समय खूनी खेल बन गया जब परिवार के लोगों ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस वारदात में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 36 वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसे महज हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक महिला की पहचान गांव धनाना निवासी प्यारी (करीब 80 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं उसका बेटा राजेश (36) घटना में घायल हुआ है। हादसे के बाद राजेश को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है मामला
प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में बुजुर्ग महिला आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसका बेटा भी घायल हो गया।
हालांकि, मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर परिवार के ही लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला की मौत सामान्य हादसे में नहीं हुई, बल्कि इसे हत्या से जोड़कर देखा जाना चाहिए। आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से भी शुरू कर दी है।
डीएसपी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार संबंधित थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी बोले- शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
भिवानी के एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।
एसपी ने कहा कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने और परिजनों की शिकायत के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग महिला की मौत एक हादसा था या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।
Latest News In Hindi:
धर्मखेड़ी Murder Case के तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, उगले राज,
Hisar News : बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई गिरफ्तार,
नारनौंद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: बास में दीपेंद्र हुड्डा | पूरी खबर









