धर्मखेड़ी Murder Case के तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, उगले राज

By sunilkohar

Published On:

धर्मखेड़ी Murder Case के तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, उगले राज

---Advertisement---

धर्मखेड़ी हत्याकांड: बॉक्सर साहिल उर्फ दीपक मर्डर केस में आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Narnaund News: नारनौंद उपमंडल के गांव धर्मखेड़ी के खेतों में कस्सी व बीयर मारकर बॉक्सर साहिल उर्फ दीपक की हत्या ( Dharmkheri boxer sahil urf Deepak Murder Case ) के मामले में गिरफ्तार मुख्यआरोपी सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के अलावा वारदात में प्रयोग कार व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।

धर्मखेड़ी में बॉक्सर साहिल हत्याकांड के आरोपी अंबाला से गिरफ्तार

Narnaund Murder Case: मंगलवार की रात को नारनौंद उपमंडल के गांव धर्मखेड़ी में रंजिशन साजिश रचकर बॉक्सर साहिल उर्फ दीपक की हत्या के मामले में महम चौबीसी के गांव अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, आर्यन पुत्र समुंद्र और जितेन्द्र हुड्डा पुत्र राजबीर को बास थाना पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

दोस्ती, रंजिश और हत्या की वजह (Sister Honor Dispute)

धर्मखेड़ी हत्याकांड: बॉक्सर साहिल उर्फ दीपक मर्डर केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर; उगले कई राज

पूछताछ में सामने आया है कि मृतक साहिल उर्फ दीपक और अजायब निवासी प्रिंस आपस में दोस्त थे और बॉॅक्सर साहिल ने ही प्रिंस की बहन की शादी अपने मौसेरे भाई से करवाई थी। लेकिन मृतक दीपक प्रिंस की बहन को लेकर अपशब्द बोलता था। जिससे प्रिंस अंदर ही अंदर दीपक से रंजिश रखने लगा था। हालांकि पूछताछ में यह •ाी सामने आया कि प्रिंस ने दोस्ती का वास्ता देकर उसकी बहन के बारे में कुछ गलत ना बोलने के लिए दीपक को समझाया था। लेकिन दीपक नहीं माना और वह अपने ही दोस्त की बहन को लेकर गलत बातें करता रहता था। 22 सितंबर की रात को •ाी खेत में शराब पार्टी के दौरान दीपक बॉक्सर ने प्रिंस की बहन को लेकर कुछ गलत कहा तो पहले से ही गुस्साए प्रिंस और उसके दोस्तों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने कस्सी व बीयर की बोतल मारकर दीपक की हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।

 

पुलिस रिमांड के दौरान क्या होगी कार्रवाई?

रिमांड अवधि के दौरान बास थाना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। पुलिस टीम वारदात में इस्तेमाल की गई रिट्ज कार (Ritz Car), कस्सी, और मृतक का गायब मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है।

हरियाणा के धर्मखेड़ी में बॉक्सर हत्याकांड

गौरतलब है कि बास एरिया के गांव धर्मखेड़ी में बुधवार की सुबह खेत में बने कमरे की छत पर गांव के ही बॉक्सर साहिल उर्फ दीपक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था और शव के आसपास शराब की बोतलें, खाली गिलास व अन्य सामान बरामद हुआ था। मृतक दीपक के पिता होशियार सिंह ने दीपक के दोस्त प्रिंस और उसके साथियों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज करवाया था। दीपक का बड़ा भाई है जो उस समय काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।

Leave a Comment