कुमारी सैलजा ने Election Commission की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, लोकतंत्र के लिए जताई गंभीर चिंता

By sunilkohar

Published On:

कुमारी सैलजा ने Election Commission की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, लोकतंत्र के लिए जताई गंभीर चिंता

---Advertisement---

 

कुमारी सैलजा बयान : Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल

Haryana Politics News : सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग ( Election Commission )  की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर देश की जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। यदि इस संस्था के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर होता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की पक्षधर रही है और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा एवं स्वायत्तता की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।

Election Commission की चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठे

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए कई फैसलों को लेकर विपक्ष और आम नागरिकों के बीच गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त दिखाई देने चाहिए। जिन निर्णयों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो और आवश्यक तथ्य सार्वजनिक किए जाएं, ताकि देश के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में

सांसद ने कहा कि एसआईआर और मतदाता सूचियों को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी चिंताएं सामने रख रही है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से नहीं हटना चाहिए। मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने संबंधी शिकायतों और आरोपों की पारदर्शी जांच जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व है और इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की मनमानी स्वीकार नहीं की जा सकती।

Indian Election Commission की कार्य प्रणाली की निष्पक्ष जांच की मांग

कुमारी सैलजा बयान : Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल

कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों, प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदाता सूचियों तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें लगातार उठाई हैं। कांग्रेस की मांग है कि इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कहीं अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

 

उत्तराखंड की भाजपा सरकार की खिलाफ जनता में रोष

कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, कर्मचारियों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में असंतोष है। सरकार जनता की अपेक्षाओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक हथकंडों पर निर्भर नहीं रह सकती। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है और जनता सरकार के कामकाज का आकलन अपने विवेक तथा मताधिकार से करेगी।

 

मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी कांग्रेस

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की है। चुनाव आयोग को विपक्ष और नागरिकों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का तथ्यपूर्ण जवाब देकर चुनाव प्रक्रिया के प्रति विश्वास मजबूत करना चाहिए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

धनाना जमीनी विवाद: मां बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग की मौत, युवक PGI रेफर, 

धर्मखेड़ी Murder Case के तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, उगले राज, 

1 thought on “कुमारी सैलजा ने Election Commission की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, लोकतंत्र के लिए जताई गंभीर चिंता”

Leave a Comment