मां चण्डके मंदिर में चोरी, संदिग्ध CCTV में कैद | Hisar News

By sunilkohar

Published On:

मां चण्डके मंदिर में चोरी, संदिग्ध CCTV में कैद | Hisar News

---Advertisement---

Theft at Maa Chandke temple Pabra

मंदिर के गर्भ गृह का ताला तोड़कर चांदी का छत्र ले गए चोर

Hisar News : हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव पाबड़ा में स्थित मां चण्डके देवी मंदिर में चोर ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर यहां रखे चांदी के छत्र सहित बहुमूल्य चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के गर्भ गृह से चांदी का छत्र, चांदी की चौखट और चांदी की चरण पादुका चोरी

चोरी के बाद जब मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक अज्ञात लड़का मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में आरोपी मंदिर के गर्भ गृह से चांदी का छत्र, चांदी की चौखट और चांदी की चरण पादुका उखाड़कर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है।

मन्दिर से चोरी हुए चांदी का कुल वजन

पुजारी अशोक शास्त्री के अनुसार मन्दिर से चोरी हुए चांदी के इन सभी सामानों का कुल वजन लगभग डेढ़ किलो ग्राम है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के एएसआई बजरंग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

धनाना जमीनी विवाद: मां बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग की मौत, युवक PGI रेफर, 

धर्मखेड़ी Murder Case के तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, उगले राज, 

Leave a Comment