Hisar News: हिसार में मिर्चपुर गांव का युवक कार सहित गिरफ्तार, कार से अवैध शराब बरामद

By sunilkohar

Published On:

Hisar News: हिसार में मिर्चपुर गांव का युवक कार सहित गिरफ्तार, कार से अवैध शराब बरामद

---Advertisement---

 

Hisar : मिर्चपुर का युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद

Hisar News Today: हिसार में मिर्चपुर गांव के युवक को पुलिस ने अवैध शराब सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की है। आरोपित कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वो इतनी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर कहां से लेकर आया था और इसको कहां पर सप्लाई करने वाला था।

पीछा कर कार को रूकवाया

हिसार पुलिस की 12 क्वार्टर चौकी पुलिस टीम गश्त कर रही थी कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक कार में कुछ संदिग्ध सामान होने का शक हुआ। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए कार को रूकवाया और कार की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर भरी हुई थी। पुलिस ने कार चालक को शराब से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा तो वो कोई भी कागजात पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया।

अवैध शराब सहित पकड़े गए युवक की पहचान

पुलिस ने शराब से भरी कार को अपने कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित पकड़े गए युवक की पहचान हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव मिर्चपुर निवासी अमित पुत्र बलवान सिंह के रूप में हुई है। जो हाल में आजाद नगर एरिया के शास्त्री नगर की गली नंबर 4 में रहता है। पुलिस ने आरोपित युवक अमित के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

ROCKFORD CLASSIC SUPER PREMIUM WHISKY

कार से अवेध शराब निकालककर चैकिंग की तो पाया कि कार में ROCKFORD CLASSIC SUPER PREMIUM WHISKY की 12 बोतल, ALL SEASONS SIR-E-TAJ GOLD COLLECTION RESERVE WHISKY की 12 बोतल, ALL SEASONS GOLD COLLECTION RESERVE WHISKY की 12 बोतल, ROYAL STAG PREMIER WHISKY की 12 बोतल व 18 अध्धे तथा Carlsberg Premium Elephant Strong Beer की 24 बोतल और Budweiser Beer की 24 कैन शामिल हैं।आरोपी के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

 

You Might Also Like

Leave a Comment